कानपुर में दिल दहलाने वाली घटना, शोहदे से परेशान जिंदा जली लड़की
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। यहां छेड़खानी से परेशान 17 साल की एक लड़की ने आत्मदाह कर लिया। आग में जलकर तड़प-तड़पकर लड़की की मौत हो गई। इसके बाद जागी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला मंगोलपुरी थाना क्षेत्र के चिरौरी गांव की है जहां 17 साल की लड़की के साथ गांव का ही एक शोहदा लगातार छेड़खानी कर रहा था। परिजनों का कहना है कि छेड़खानी से परेशान होकर मंगोलपुरी थाने में शिकायत करने लड़की गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस के हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने से शोहदे का मन बढ़ा और उसने लड़की से फिर छेड़खानी कर दी। इसके बाद परेशान होकर उसने खुद पर कैरोसिन डालकर आग लगा ली। आग में जली लड़की को परिजन अस्पताल ले गए जहां उसको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने कार्रवाई की होती तो उनकी बेटी जिंदा होती।
लड़की के आत्मदाह के बाद परिजनों हंगामा किया जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज आरोपी की तलाश की जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications