इस डॉन को जेल में भी चाहिए चश्मा और टाई, जानिए उसकी ख्वाहिशों की पूरी लिस्ट
लखनऊ। यह माना जाता है कि जेल किसी के लिए एक सजा होती है। लेकिन यूपी की जेलों में जो गैंगस्टर हैं वो ऐसा नहीं सोचते। एक गैंगस्टर ने जेल प्रशासन के पास अपनी कुछ फरमाइशें भेजी हैं। इसमें चश्मा और टाई के अलावा कुछ और मजेदार चीजें शामिल की गई हैं।

कुछ दिन पहले ही माफिया डॉन खान मुबारक को सुल्तानपुर जेल से लखनऊ जेल में शिफ्ट किया कर दिया गया। जेल में रहते हुए खान मुबारक ने लोगों को फोन करके फिरौती मांगी थी। जांच में यह बात पुख्ता साबित हुई कि वह जेल से ही बंदी रक्षक की मदद से बाहर फ़ोन पर बात करता था। जिसके बाद बंदी रक्षक को निलम्बित कर दिया गया। इसके साथ ही खान मुबारक ने यह भी मांग की है कि उसे जेल में चश्मा और टाई चाहिए क्योंकि बिना चश्मा टाई के नहीं रहता है।
बंदी रक्षक निलंबित
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले ये बात सामने आई थी कि खान मुबारक ने जेल से ही किसी को रंगदारी के लिए फ़ोन किया था। जिसके बाद जेल प्रशासन के ऊपर कई सवाल खड़े हुए। इस मामले के बाद खान मुबारक को लखनऊ जेल में शिफ्ट कर दिया, लेकिन उसका दबदबा कम नहीं हुआ। लखनऊ जेल में बंद खान मुबारक के बंदी रक्षक सत्यनारायण सिंह को विभाग ने निलंबित कर दिया। जांच में यह पता लगा था कि जेल का एक बंदी रक्षक इंटरकॉम से कुख्यात अपराधी खान मुबारक की बाहर बात करा रहा था।
जेल प्रशासन से की ये मांग
लखनऊ जेल में सख्ती के चलते खान मुबारक ने अपनी जेल बदलने की मांग कर रहा है। इसके साथ ही खान मुबारक ने यह भी मांग की है कि उसे जेल में चश्मा और टाई चाहिए क्योंकि बिना चश्मा टाई के नहीं रहता है। इसीलिए उसकी इस मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाये। अब देखना है कि क्या जेल प्रशासन कुख्यात खान मुबारक कि इस अजीब मांग को पूरा करता है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications