सिपाही के बगल में बैठे फल व्यापारी की मेरठ में दिनदहाड़े हत्या, बवाल

मेरठ। योगी सरकार में बदमाशों के हौसले कम नहीं हुए हैं। सोमवार को मेरठ में दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों में फल मंडी के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी। मंडी के तमाम व्यापारियों ने ऐलान किया है कि जब तक हत्यारों को पकड़ा नहीं जाएगा, तब तक मंडी में हड़ताल रहेगी।

 A fruit businessman murdered in Meerut

उधर, बताया जा रहा कि जिस वक्त ये वारदात हुई उस समय अध्यक्ष के पास एक बलराज नाम का सिपाही बैठा था। गोली चलते ही वी मौके से भाग गया लेकिन बदमाशों को पकड़ने की कोशिश नहीं की। पुलिस ने कई टीमें लगा कर कार्रवाई शुरू कर दी है, इस वारदात के खिलाफ व्यापारियों ने दिल्ली मार्ग पर जाम किया।

 A fruit businessman murdered in Meerut

मेरठ में दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी फल के अध्यक्ष रहिसुद्दीन कुरैशी अपने सेड नंबर 1 में बैठे थे उनके सारे कर्मचारी काम के रहे थे। एक सिपाही उनके पास बैठा था जो किसी काम से उनके पास आया था। इस दौरान के मोटरसाइकिल आ कर रुकी। उस पर से एक बदमाश उतर कर आया उसने मंडी के अध्यक्ष के सिर पर दो गोली मार कर फरार हो गया जबकि उसका एक साथी बाइक लेकर वहीं खड़ा था। दोनों बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इस वारदात से मंडी के तमाम व्यापारी गुस्से में है। उनका कहना है कि जब तक बदमाशों को पकड़ा नहीं जाएगा तब तक मंडी में हड़ताल रहेगी।

 A fruit businessman murdered in Meerut

उधर वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | पुलिस का कहना है कि पुलिस तमाम बिंदुओं पर काम कर रही है। जो सिपाही उनके पास बैठा था उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+