सीएम योगी के हाथों सम्मानित हो चुके पूर्व प्रधान की भरे बाजार में हत्या
सुल्तानपुर। सीएम की ओर से 23 दिसम्बर और विधायक की ओर से 2 मई को प्रदेश में सरसों की उन्नतशील खेती में तीसरा स्थान पाने वाले पूर्व प्रधान को दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने भरे बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया। बदमाशों ने गोली सटा कर मारा जिससे उनका सर पीछे से खुल गया, खून अधिक बह जाने से उनकी मौके पर मौत हो गई। बदमाश असलहा लहराते हुए बाइक से बिरसिंहपुर महरुआ रोड पर भाग निकले। वारदात के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

ये है पूरा मामला
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के वीरसिंहपुर गांव निवासी 62 वर्षीय पूर्व प्रधान शशांक शेखर सिंह उर्फ मुन्नू शनिवार की शाम साढ़े छह बजे बाइक लेकर घर से बाजार के लिए निकले। वो जैसे ही चौक से दोस्तपुर मार्ग पर स्थित एक स्टूडियो दुकान के सामने पहुंचे तभी सामने से आ रही बस को रास्ता देने के लिए वह सड़क किनारे बाइक रोककर खड़े हो गए। इसी बीच दो बाइकों पर सवार चार-पांच बदमाश पहुंचे और शशांक शेखर की कनपटी में कई राउंड गोलियां मारकर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। पूर्व प्रधान को गोली मारने की जानकारी मिलते ही बाजार की सभी दुकानें बन्द हो गईं।

हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित: SP
घटना की सूचना मिलते ही एसपी अमित वर्मा, एएसपी सूर्यकांत त्रिपाठी, सीओ कादीपुर डी पी शुक्ल, जयसिंहपुर कोतवाल रामबाबू पटेल व सेमरी चौकी इंचार्ज दुर्गा प्रसाद शुक्ल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसपी अमित वर्मा ने बताया कि हत्या पुरानी रंजिश में हुई है, जल्द ही हत्यारों को अरेस्ट कर लिया जाएगा। हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

केस में कोर्ट ने किया था बाइज्जत बरी
पूर्व प्रधान शशांक शेखर सिंह उर्फ मुन्नू सिंह वर्ष 2003 में शिवाकांत उर्फ सोनू तिवारी पुत्र सचिदानंद तिवारी की हत्या में मुख्य अभियुक्त बनाये गए थे। पुलिस जांच में इनका नाम निकाल दिया गया था। परिजनों द्वरा परिवाद दायर कर इनका नाम फिर मुकदमे में बढ़ा दिया गया था। कोर्ट में विचरण के दौरान इनको बाइज्जत बरी कर दिया गया था।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications