कैश संकट: बेटी की शादी के लिए बैंक में जमा किए पैसे ऐन वक्त पर नहीं मिले, पिता को ब्याज पर लेना पड़ा उधार

अलीगढ़। देश-प्रदेश में बैंक व एटीएम में पैसे की कमी से मचे हाहाकार से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शादी विवाह जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए खुद के जमा किये पैसे भी बैंक से लोग नहीं निकाल पा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में अलीगढ़ में अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे निकालने के लिए बैंक के चक्कर काट कर थके एक पिता को ब्याज पर पैसा लेना पड़ा।

A father has to borrow money to marry his daughter in Aligarh

नगर निगम अलीगढ़ में बतौर सफ़ाई कर्मचारी प्रभात कुमार ने बैंक में अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे जोड़े थे। अब जैसे-जैसे बेटी की शादी की तिथि नजदीक आ रही थी, तब पिता ने बैंक जाकर पैसे निकालने के लिए भागदौड़ शुरू की। बैंक में जाने के बाद भी बैंक द्वारा पैसे न दिए जाने पर पिता ने ब्याज़ पर पैसे लेकर अपनी बेटी की शादी के लिए रुपयों का प्रबंध किया।

A father has to borrow money to marry his daughter in Aligarh

20 अप्रैल को बेटी की शादी है। पड़ोसी के अनुसार पिता पर ये दोहरी मार पड़ी है, ख़ुद का जमा किया पैसा निकालने में असमर्थ पिता ने किसी से ब्याज़ पर पैसा उधार लिया है अब उसे पैसा ब्याज़ सहित चुकाना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+