खेत में बुजुर्ग की कनपटी में गोली मारकर हत्या, लाश मिलने के बाद कोहराम
मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में भोगांव थाना क्षेत्र में खेत पर पानी लगाने गए 65 वर्षीय वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह शौच से लिए महिलाओं ने बुजुर्ग की लाश देखी तो परिवार को जानकारी दी जिसके बाद कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाने में अज्ञात के खिलाफ धारा 302 में मामला दर्ज किया गया है।

यूपी के मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के मौजा अरमसराय के ग्राम जजेड़ा के रहने वाले 65 साल के रामसजीवन अपने घर से देर रात खेत में पानी लगाने के लिए गए हुए थे जिसके बाद वो लौटकर अपने घर नहीं आये। रामसजीवन का शव उन्हीं के खेत में पड़ा हुआ था और उनकी कनपटी पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गयी थी।

सुबह होने पर जब गांव की महिलायें शौच के लिए गईं तब जाकर इस घटना की सूचना गांव वालों को हुई जिसके बाद मृतक के घर और पूरे गांव में कोहराम मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गयी जिसके बाद मौके पर पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंच गए। घटना के खुलासे के लिए मौके पर डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया।

वहीं घटना की विस्तृत जांच करने के बाद पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरने के बाद उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302 में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications