यूपी: एक फिल्म ने पूरी की सिपाही की अधूरी ख्वाहिश, जानिए कैसे हुआ 'प्रमोशन'
इटावा। पुलिस में ऊंचे पदों पर प्रमोशन पाने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय करते हैं। लेकिन क्या आप विश्वास करेंगे की कोई फिल्म किसी सिपाही की अधूरी ख्वाहिश को पूरा कर दे। कुछ ऐसा ही एक सिपाही के साथ हुआ है लेकिन थोड़े अलग अंदाज में। उत्तर प्रदेश पुलिस के इस सिपाही ने बॉलीवुड में दस्तक क्या दी कि उसे फिल्म में दो स्टार दरोगा बना दिया गया। बिना प्रमोशन दरोगा बनने वाला उत्तर प्रदेश पुलिस का यह सिपाही इटावा जनपद के सैफई का रहने वाला है।

आगरा की जीआरपी में तैनात सिपाही मुकेश यादव ने जैसे ही मुम्बई की बॉलीवुड में दस्तक दी तो उन्हें सिपाही से प्रमोशन मिल गया और उन्हें फिल्म में टू स्टार दरोगा बना दिया गया। उत्तर प्रदेश का यह सिपाही मुकेश कुमार यादव छोटे बजट की फिल्म '21 तारीख शुभ महूर्त' में दरोगा के किरदार को निभा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग मथुरा व आगरा में हुई है।

सिपाही मुकेश कुमार कहते हैं कि हमारे उच्चाधिकारी अगर सहयोग करे तो महकमे कई लोग बॉलीवुड में किरदार निभाने का टैलेंट रखते हैं। मुकेश कुमार बताते है कि '21तारीख शुभ महूर्त' फिल्म के माध्यम से देश में बेरोजगारी व दहेज समस्या को उठाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications