LIVE: 10 के सिक्के का टेकन-3, इस मारपीट में सिवाए एक चप्पल के नहीं बचा कुछ भी, देखिए वीडियो
रिलायंस पेट्रोल पंप पर दस रुपए के सिक्के के पीछे कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद हुआ था। उसके बाद कर्मचारी लाठी डंडे निकाल लाए और तीन लोगों को पकड़ लिया।
आगरा। थाना एत्मादपुर इलाके के रिलायंस पेट्रोल पंप पर जमकर मारपीट हुई, NH-2 पर एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने फिरोजाबाद से टूंडला जा रहे एक परिवार के साथ जमकर मारपीट की।

देखिए VIDEO...
जानकारी के मुताबिक पेट्रोल पंप पर दस रुपए के सिक्के के पीछे कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद हुआ था। उसके बाद रिलायंस पेट्रोल पंप के कर्मचारी लाठी डंडे निकाल लाए और तीन लोगों को पकड़ लिया। जिसके बाद उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। ये पूरा मामला वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस पूरे मामले में एक ग्राहक के सिर में गंभीर चोटें भी आई हैं पुलिस इन फुटेज को लेकर कार्रवाई में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications