पापा नुमाइश दिखाने नहीं ले गए तो थाने में तहरीर लिखाने पहुंचा बच्चा
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में एक ऐसा मामला सामने आया जहां नाबालिग बेटे ने अपने ही पिता के खिलाफ थाना कोतवाली में तहरीर दी। बेटा ओम नारायण अपने पिता अमर नाथ के द्वारा नुमाइश न दिखाए जाने पर इटावा कोतवाली में तहरीर देने पहुंच गया।

यह था पूरा मामला
नगर के करौल मोहल्ला में रहने वाले व्यवसायी अमरनाथ गुप्ता के दो बेटे हैं। उनमें से एक ओम नारायण पांचवीं कक्षा का छात्र है। इन दिनों इटावा नगर में नुमाइश (इटावा महोत्सव) लगी हुई है। ओम नारायण के घर के पास रहने वाले उसके दोस्त माधव, सलोनी व तनु नुमाइश देखने जा रहे थे तो उसने भी पिता से ले जाने को कहा। पिता के मना करने पर वह घर से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित कोतवाली पहुंच गया। कोतवाली पहुंचने के बाद ओम नारायण ने अपने पिता को पुलिस को पकड़ने को कहा।

पिता से नाराज बच्चा
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पिता से नाराज होकर बच्चे के कोतवाली आने से स्थिति असहज थी। उससे पूछताछ की गई तो उसने नाराजगी की वजह बताई। पूछताछ के बाद उसकी भावनाओं का सम्मान और फरमाइश का ख्याल रखने का भरोसा देकर घर भेजा गया। बाद में एसएसआइ राकेश कुमार ने घर जाकर अभिभावकों को समझाया कि बच्चों से संवाद करने के साथ उनको पर्याप्त समय दें। बच्चों की जरूरतों की उपेक्षा न करें। वहीं मां रुचि गुप्ता ने ओम नारायन को स्वभाव से नटखट शरारती और जिद्दी बताया। वह बताती हैं,कि कभी-कभी ट्यूशन पढ़ने का मन न हो तो उसे मनाना नामुमिकन हो जाता है। पापा की शिकायत करने के लिए कोतवाली का रास्ता पकड़ने के कदम को वह बेटे की नादानी मानती हैं। कोतवाली में शिकायत का वीडियो वायरल होने पर वह कहती हैं कि ऐसा बेटे की नासमझी से हो गया।

बच्चे का वीडियो वायरल
नाबालिग ओम नारायण का कहना है कि मेरे पापा मुझे नुमाइश दिखाने क्यों नहीं ले जाते। जब आज मैं अपने पापा से पूछने गया तो उन्होंने मुझे मारा और कहा नुमाइश देखने नहीं जाने देगें। हमारे फ्रेंड माधव,सलोनी और तनु हैं, जो नुमाइश देखने गए है। आप उनको उठा कर सोड़ दे (उनकी जमकर पिटाई करे)। जब उन्हें गुस्सा आता है, तब वह हमें मारते है।












Click it and Unblock the Notifications