कन्नौज: घर में घुसकर सांड ने किया 'कत्ल', दहशत में जी रहे हैं लोग

कन्नौज। कन्नौज में इन दिनों एक सांड का आतंक लोगों के लिए खौफ बना हुआ है। सांड के हमले से एक की मौत हो गयी तो वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मियांगंज निवासी नियामत अली रोज की तरह अपने घर पर सोये हुए थे कि तभी अचानक एक सांड उनके घर में घुस आया।

A bull killed a man entering his home in Kannauj

सांड ने घर में सोये हुए लोगों पर हमला बोल दिया जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया और देखते ही देखते नियामत अली को सांड ने कुचल कर मार डाला। नियामत अली की मौत से पूरे इलाके में सांड की दहशत बनी हुई है।

A bull killed a man entering his home in Kannauj

वहीं इसी तरह कन्नौज के ग्राम पैंदाबाद में भी सांड की दहशत में लोग जी रहे हैं। यहां भी एक सांड़ का आतंक छाया हुआ है। सांड कई लोगों को घायल कर चुका है। अभी तक पूरे इलाके में कई दर्जन लोग घायल हो चुके हैं तो वहीं इस मामले में जिला प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। न तो अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार है और न ही इन वन विभाग ही कोई प्रयास कर रहा है। जानवरों के आतंक से पूरा गांव सहमा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+