हसीना के चेहरे से नकाब हटाया तो उसे देख पुलिस रह गई दंग
वो अलमारी में रखे पैसे और गहने निकाल रहा था। तभी पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
पटना। अगर आपको पता चले कि कोई लड़का खूबसूरत सी हसीना का भेष बनाकर लूट-पाट कर रहा है। तो जाहिर सी बात है कि आप एक बार हैरानी में पड़ जाएंगे। आइए आपको बिहार के समस्तीपुर के एक ऐसे लड़के से मिलवाते हैं जो लड़की का भेष रखकर लूटपाट करता था। इस बात का खुलासा तब हुआ जब एक डॉक्टर के यहांं वह एक पेशेंट बनकर पहुंचा और मौका मिलते ही वह उनके बेडरूम में चला गया। यहां वो उसकी अलमारी में रखे पैसे और गहने निकाल रहा था। तभी उसकी पत्नी ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

इस पूरे प्रकरण की जानकारी थाने को दी गई। मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने उसे महिला चोर समझ कर हिरासत में ले लिया। पुलिस उसे थाने ले ही जा रही थी। तभी उसके चेहरे से घूंघट उठाया गया। उसे देखकर वहां खड़े सभी लोग दंग रह गए। क्योंकि चोर लड़की नहीं बल्कि लड़की की ड्रेस में एक लड़का था।
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के समस्तीपुर जिले में रहने वाले डॉक्टर कुमार हेमंत और उनकी वाइफ डॉक्टर शशिकला के यहां खूबसूरत लड़की का वेश बनाकर एक लड़का पहुंचा। वह सभी को चकमा देकर अंदर बेडरूम में गहने चुराकर भागने ही वाला था कि उसे चोरी करते हुए धर दबोचा गया। मामले की जानकारी दलसिंह सराय थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब महिला चोर को अरेस्ट कर उससे पूछताछ करना शुरू की तो यह पता चला कि वह महिला नहीं बल्कि एक पुरूष है।












Click it and Unblock the Notifications