नदी में गिरा किशोर, पचास गोताखोर भी उसे नहीं बचा पाए

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक किशोर की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। किशोर अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए आया था। उसे बचाने के लिए एक साथ 50 से ज्यादा गोताखोर उतरे लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। हालांकि उसका शव बरामद कर लिया गया है।

A boy drown in lake in Shahjahanpur

शिवम एक महीना पहले ही ननिहाल आया था। दोस्तों के साथ वह नदी नहाने के लिए गया। वहां उसे शरारत सूझी और उसने भैंस की पूछ को पकड़कर नदी पार करने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी बीच उसका हाथ छूट गया और वो नदी में गिर गया। उसे तैरना नहीं आता था। उसे डूबता देख आसपास शोर मच गया। चुंकि शाम हो रही थी इसलिए लोग जल्दी एकत्रित नहीं हो पाए।

A boy drown in lake in Shahjahanpur

हालांकि पचास से अधिक गोताखोर वहां पहुंचे और उन्होंने पानी में घुसकर उसे तलाशने की कोशिश की। लेकिन दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शिवम का शरीर उन्हें नदी के दूसरे छोर पर तैरता हुआ मिली। बाद में परिजनों ने शिवम के शव को जिला अस्पताल भेजा जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया कि किशोर के नदी मे डूबने की सूचना मिली थी। मोके पर पहुचकर गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+