'दसवीं' देखने के बाद 12 कैदी यूपी बोर्ड की परीक्षा में हुए पास, अभिषेक बच्चन ने कही ये बात
नई दिल्ली, 21 जून। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं इस बार केंद्रीय कारागार के 12 बंदियों ने भी बाजी मारी। इनमें से नौ ने दसवीं की परीक्षा पास की है। यह तब हुआ है, जब जेल में अभिनेता अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं की शूटिंग और स्क्रीनिंग तक हुई थी।

केंद्रीय कारागार के सभी 12 बंदियों को बॉलीवुड फिल्म दसवीं के एक्टर अभिषेक बच्चन ने बधाई दी। दरअसल, केंद्रीय कारागार के सजायाफ्ता 12 बंदियों ने इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा दी थी। नौ बंदी हाईस्कूल की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। इनमें कैदी जितेंद्र (64.83 प्रतिशत), अर्जुन (63.16) और शीलेष ने (62.83) प्रथम श्रेणी पाई। छह बंदी राजेंद्र सिंह, विजय, प्रेमवीर, रमेश, धर्मेंद्र और वीरेंद्र ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। इंटरमीडिएट में तीन बंदियों शिशुपाल सिंह, हरी सिंह और जितेंद्र ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। इस सभी की जेल में ही परीक्षा कराई गई थी।
दरअसल, मार्च में जेल परिसर में ही कैदियों के लिए फिल्म दिखाई गई थी। अप्रैल में, कुछ कैदियों ने कथित तौर पर फिल्म के संदेश को दिल से लिया। उन्होंने कक्षा 10 और 12 की परीक्षा देने का फैसला किया और जब परिणाम आया तो नौ कैदियों ने 10 वीं की परीक्षा और तीन ने इंटरमीडिएट कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण की।












Click it and Unblock the Notifications