योगी सरकार ने 88 इंस्पेक्टर, 359 सब-इंस्पेक्टरों के तबादले किए
योगी सरकार ने 88 इंस्पेक्टर, 359 सब-इंस्पेक्टरों के तबादले किए
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़े बदलाव किए हैं। सरकार ने 88 इंस्पेक्टर, 359 सब इंस्पेक्टर और 1135 कांस्टेबलों के तबादले किए हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश राजकीय निगम के एमडी आरके गोयल और स्टेट ब्रिज कॉरपोरेशन के एमडी एमए खान को भी हटा दिया गया है।

योगी सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों का भी तबादला किया है। इससे पहले रविवार को योगी आदित्यनाथ सरकार ने 222 पीसीएस व 141 पीपीएस अधिकारियों और चार आईएएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया था। इस फैसले से कुछ दिन पहले ही 25 मई को 174 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था।
शनिवार को परिवहन विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार ने 25 आरटीओ और एआरटीओ के तबादले किए हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हाल ही में अपने 100 दिन पूरे किए हैं। सत्ता में आने के बाद से ही सीएम योगी लगातार प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था से जूझ रहे हैं। शासन स्तर से तबादलों का दौर भी बीते तीन महीनों में लगातार जारी है।












Click it and Unblock the Notifications