कौशांबी में बाइक को बचाने के चक्कर में पलटी तेज रफ्तार बोलेरो, 8 की मौत

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में रविवार की दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार बोलेरो बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

8 people died in road accident in Kaushambi

हादसा कौशांबी के रक्सराई गांव की चुगी के पास हुआ है। यहां तेज रफ्तार बोरेलो के सामने अचानक से एक बाइक आ गई। बाइक को बचाने के चक्कर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आठ की मौत हो गई, जिनमें सात बाराती और एक मोटरसाइकिल सवार शामिल है। जबकि चार लोग गंभीर रुप से घायल है। घटना की जानकारी के बाद डीएम व एसपी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

हादसे में बाइक सवार रथलाल दिवाकर (40) सहित बोलेरो सवार रोशनी (11) पुत्री बुधई निवासी भटपुरवा करारी, राजन (8) पुत्र जमसेर निवासी रामाधीन का पुरवा पश्चिमशरीरा, गोरेलाल (28) व बोलेरो चालक समेत आठ की मौत हो गई। जबकि काजल (14) पुत्री रामबालक निवासी नेता नगर करारी, आशा (13) पुत्री अजुन निवासी जाठी कौशाबी, रीना (15) पुत्री रामनरेश निवासी बड़हरी पश्चिमशरीरा व साजन (9) पुत्र जमशेर निवासी रामाधीन का पुरवा करारी गंभीर रुप से घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+