गाजियाबाद में जर्मन शैफर्ड नस्ल के कुत्ते ने 6 साल की बच्ची पर किया हमला, बाल-बाल बची जान

देश में पालतू कुत्तों द्वारा इंसानों को काटे जाने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद का है जहां पर एक पालतू कुत्ते ने एक 6 साल की बच्ची पर हमला कर दिया। इस हमले में वह घायल हो गई।

ये घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी की है। जहां एक पार्क में साइकिल चला रही बच्ची पर एक जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने हमला कर दिया। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Dog Bite Cases

वीडियो में दिख रहा है कि कुत्ते की मालकिन ने अपने कुत्ते को कंट्रोल करने की कोशिश भी की। पर वह जमीन पर गिर गई और कुत्ते ने नाबालिग लड़की के हाथ पर काट लिया। कुत्ते के हमला करने के बाद बच्ची की मां और गार्ड तुरंत उसे बचाने पहुंचते हैं। पीड़ित बच्चे की मां ने इस घटना की शिकायत स्थानीय थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित की मां नमिता चौहान की शिकायत के अनुसार सोसायटी के फ्लैट नंबर 108 में रहने वाली युवती अपने एक पालतू कुत्ते को घुमा रही थी। इसी दौरान उसके कुत्ते ने उनकी 6 साल की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ते के इस हमले में बच्ची के हाथ और कमर पर कुत्ते के काटे के निशान बन गए हैं।

पीड़ित की मां ने शिकायत में कहा है कि कुत्ते मालिक ने किसी तरह के नियम का पालन नहीं किया हुआ था। कुत्ते को सोसायटी के अंदर घुमाते समय उसके मुंह पर कोई मास्क भी नहीं लगाया गया था।

नमिता चौहान ने दावा किया कि कुत्ते ने उसके एक साल के बेटे पर भी हमला किया, हालांकि यह वीडियो फुटेज में कैद नहीं हुआ। नमिता चौहान ने मांग की है कि निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सोसायटी परिसर से कुत्ते को हटाने सहित उचित उपाय किए जाएं।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 289 के तहत कुत्ते मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले पर एसीपी रवि कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+