कानपुरः गंगा नदी में तीन भाइयों समेत छह बच्चे डूबे
कानपुर। यूपी में कानपुर के कोहना क्षेत्र में रविवार शाम गंगा में नहाते समय छह बच्चे डूब गए। इनके शव गंगा नदी से निकाल लिए गए हैं। इनमें तीन भाई भी थे। बचे दोस्त ने घर पहुंचकर जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद गोताखोर दल ने 6 शव गंगा से निकाल लिए।

अजीतगंज बाबूपुरवा निवासी रफीक का बेटा साहबे आलम (13) किदवई नगर में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान लगाता था। रविवार दोपहर वह मुहल्ले में रहने वाले दोस्त अमन (14), कैफ उर्फ कुन्ने (13), आदित्य (12), आदित्य के मौसेरे भाई अंशू (11) बाबा (13) व अभिषेक टइंया (14) के साथ गंगा बैराज गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सभी ने अपने कपड़े और चप्पल उतारकर पानी में नहाने उतर गए। एक डूबने लगा तो उसे बचाने में एक के बाद एक सभी पानी में गहरे पानी में समा गए।
इसी बीच एक राहगीर ने भी साइकिलें और कपड़े घाट के किनारे रखे देख पुलिस को लड़कों के डूबने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। रात करीब 8:45 तक बजे तक गोताखोरों ने तीन शव गंगा से बाहर निकाले। बाकी तीन के शव सुबह निकाले गए।












Click it and Unblock the Notifications