वर्दी वाले लुटेरे! इंस्पेक्टर-दरोगा ने लूटी 50 किलो चांदी, चेकिंग के बहाने रुकवाई थी व्यापारी की गाड़ी

जब लूटेरों को सबक सिखाने वाली खाकी ही लुटेरी बन गए तो खाकी ने ही घटना का खुलासा करते हुए आम जनता का विश्वास पुलिस पर से कम नहीं होने दिया। इस पूरी घटना में एक इंस्पेक्टर, एक दरोगा और 4 अन्य लोगों को जेल भेजा गया है।

50 kg silver looted by kanpur inspector from merchant on bundelkhand highway in uniform arrested

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक इंस्पेक्टर और एक दरोगा ने यूपी पुलिस की वर्दी को फिर दागदार कर दिया। जिन पुलिसकर्मियों को बदमाशों और लूटेरों से पब्लिक की सुरक्षा के लिए रखा गया था, उन्ही ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। एक सर्राफा व्यापारी से चेकिंग के नाम पर 50 किलो चांदी लूटने वाला और कोई नहीं बल्कि एक कोटली के SHO और दरोगा साहब थे। बताया जा रहा है कि आरोपी इंस्पेक्टर कुछ महीने बाद डिप्टी एसपी बनने वाला था। इस पूरी घटना को अंजाम देने वाले खाकी सहित 6 लोगो को हिरासत में लिया गया है।

50 kg silver looted by kanpur inspector from merchant on bundelkhand highway in uniform arrested

चेकिंग के बहाने रोकी गाडी
बता दें कि पूरा मामला औरैया जिले का है। जहां बीती 6 जून को बांदा के रहने वाले सर्राफ मनीष सोनी उर्फ सागर अपनी क्रेटा कार बांदा से औरेया जा रहे थे। उनके साथ मामा का लड़का रवि सोनी और भाभी सोनाली सोनी और उनकी बेटी अशी थी। गाड़ी ड्राइवर जगनन्दन पाल चला रहा था। औरैया जिले में एंट्री करते ही दोपहर 2:30 से 2:45 बजे के बीच एक सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी के पास खड़े चार लोगों ने हाथ देकर गाड़ी रुकवा ली। गाड़ी रोकने वालों में दो व्यक्ति सादे कपड़े पहने थे, जबकि एक व्यक्ति दरोगा की वर्दी पहने था और पिस्टल लगाए था। एक सिपाही की वर्दी पहने था। कांस्टेबल के हाथ में कार्बाइन थी।

50 kg silver looted by kanpur inspector from merchant on bundelkhand highway in uniform arrested

ड्राइवर समेत चांदी अपने साथ ले गए
पीड़ित ने बताया कि इस दौरान उनकी गाड़ी में 50 किलो चांदी रखी हुई थी। तलाशी के बाद वह लोग बिल न होने की बात कहते हुए अपने साथ चांदी ले गए। साथ ही पीड़ित के ड्राइवर को भी अपनी स्कॉर्पियो में बिठाकर वहां से रफूचक्कर हो गए। कुछ दूर आगे आगे बसंत पेट्रोल पंप पर इन लोगों ने तेल डलवाया। कुछ समय रुकने के बाद ड्राइवर को उतार दिया और गाड़ी औरैया की तरफ चली गई। ड्राइवर को सभी लोगों के मोबाइल वापस कर दिए।
पीड़ित ने बताया कि इस पूरी घटना के बाद वो गाड़ी लेकर अपने मामा के घर औरैया चले गए। वहां पर इस पूरी घटना की चर्चा चल ही रही थी कि कुछ देर बाद ही उनका ड्राइवर जगननन्दन भी पीड़ित के मामा के घर पहुंचा। फिर उसने पूरी कहानी बताई। इसके बाद औरैया कोतवाली में लूट की एफआईआर दर्ज कराई।

50 kg silver looted by kanpur inspector from merchant on bundelkhand highway in uniform arrested

थानेदार और दरोगा गिरफ्तार
एसपी औरैया चारू निगम ने बताया कि वारदात के बाद पुलिसकर्मियों ने बसंत पेट्रोल पंप तेल डलवाया था। सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो इससे साफ हो गया कि कानपुर देहात भोगनीपुर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के दरोगा चिंतन कौशिक और दो सिपाहियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी कानपुर के एडीजी जोन आलोक सिंह को दी। एडीजी की सहमति के बाद गुरुवार देर रात एसपी औरैया और एसपी कानपुर देहात ने छापेमारी करके लूट करने वाले थानेदार और दरोगा को अरेस्ट कर लिया। जबकि फरार सिपाहियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+