Prayagraj News: एक दोस्त को बचाने में डूबे 7 युवक, 5 की मौत; घंटों की मशक्कत के बाद शव बरामद
प्रयागराज में शुक्रवार को एक दुखद हादसा हो गया है। यहां प्रयागराज शिवकुटी के मेंहदौरी कछार घाट पर नहाने गए 5 लड़कों की डूबकर मौत हो गई है। गोताखोरों ने पांचों लड़कों के शव को बाहर निकाल लिया है। बताया जा रहा है कि 7 दोस्त डूबे थे, जिनमे से 2 को ही बचाया जा सका। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी अनुसार कैंट थाना क्षेत्र निवासी 7 दोस्त सनी,आकाश, प्रियांशु, मुलायम, हिमांशु, आर्यन और सोनू शुक्रवार की दोपहर को मेंहदौरी कछार नहाने के लिए गए थे। तभी नहाते समय हिमांशु गहरे पानी में चला गया। जिसको बचाने के लिए एक-एक करके सभी दोस्त नदी में उतर गए। हिमांशु को बचाते समय एक-एक कर के आकाश, सनी, प्रियांशु, मुलायम और हिमांशु की डूबने से मौत हो गई।

वहीं पास में मौजूद नाविकों ने सोनू और आर्यन को बचा लिया। सूचना पर पहुंची शिवकुटी पुलिस ने जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से एक घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद पांचों किशोरों के शव को निकाल लिया। सभी शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पांच किशोर की मौत की खबर सुनते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस कमिश्नर रमेश शर्मा सहित कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications