मुरादाबाद: एनएच 24 ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर आग का गोला बनी कार, 4 की मौत

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एनएच 24 पर एक स्विफ्ट कार गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर लगने से कार में आग लग गई। कार में सवार 6 लोगों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों को इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। दो गंभीर घायलों को इलाज के लिए रामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

4 killed, 2 injured after a car rammed into a tractor trolley

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से लखनऊ की तरफ जा रही स्विफ्ट डिजायर कार मुरादाबाद के मूंढा पांडे थाना क्षेत्र में रझेडा पुल पर रात करीब 2:30 बजे रामपुर की ओर जा रही स्विफ्ट कार गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी की कार के परखच्चे उड़ गए और कार में आग लग गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव का काम शुरू किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दमकल को मौके पर बुलाकर किसी तरह कार में लगी आग पर काबू पाया। हादसे के बाद कार सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि गम्भीर घायल चार युवकों को इलाज के लिए रामपुर जिला अस्पताल भिजवाया गया। रामपुर जिला अस्पताल ले जाते समय दो गम्भीर घायलों की रास्ते में ही मौत हो गई। अब तक हादसे में चार युवकों की मौत हो चुकी है। जबकि दो युवक गम्भीर हालत में रामपुर जिला अस्पताल में भर्ती है।

4 killed, 2 injured after a car rammed into a tractor trolley

पुलिस की मानें तो भूरा पुत्र असलम, दानिश पुत्र अलीम, फरमान पुत्र इरफ़ान और नदीम पुत्र शब्बीर हैं, जो एक ही परिवार के हैं। आपस मे चचेरे-तहेरे भाई हैं। सभी दिल्ली में राजीव नगर, थाना भरुआ डेरा क रहने वाले हैं। वहीं मृतक की पहचान दिल्ली के मकसूद के रूप में हुई है। इसी आधार पर सभी दिल्ली के माने जा रहे हैं दस्तावेज आदि जल जाने के कारण अभी पहचान नहीं हो पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+