कानपुर: जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 3 की हालत नाजुक

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों को इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा जा रहा है। जहां 3 लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं, जहरीली शराब की वजह से हुई मौतों के मामले में मुआवजे का ऐलान कर दिया गया है। मृतक आश्रितों को दो लाख और बीमारों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान हुआ है।

4 dead, 3 critically ill after consuming illicit liquor in Sachendi area of Kanpur

घटना कानपुर के सचेंडी क्षेत्र के धूल गांव की है। जहां शुक्रवार की रात सरकारी ठेके से गांव के कुछ लोगों ने शराब ली थी। शराब पीते ही उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अभी तक 4 लोगों के मरने की खबर सामने आई है। जब कि 3 लोगों की हालत अस्पताल में नाजुक बताई जा रही है। गांव के 15 लोगों पर जहरीली शराब का बुरा असर हुआ है।

शनिवार की सुबह शराब से मौत की सूचना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन के सभी आला अधिकारी सचेंडी पहुंच चुके हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी शराब के नमूने लेकर जांच-पड़ताल कर रहे है। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी को सस्पेण्ड कर दिया और ठेके को सील करा दिया। सरकारी देशी शराब के ठेके का लाइसेंस श्याम बालक के नाम था। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद उसकी तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+