UP: योगी सरकार ने किया 36 PCS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। सरकार ने 36 पीसीएस अधिकारियों के कार्य में बदलाव करते हुए उन्हें नई तैनाती दी है। नियुक्ति विभाग के संयुक्त सचिव धनंजय शुक्ला की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि जिन अफसरों के तबादले हुए हैं वह तत्काल अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। बता दें कि 25 अगस्त को सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 57 पीसीएस अफसरों के तबादले किए थे।

36 pcs officers transfrre in up

देखें किसे कहा मिली तैनाती
तबादला सूची के अनुसार जितेंद्र कुमार नगर आयुक्त फिरोजाबाद को अपर आयुक्त आगरा मंडल, रविंद्र पाल सिंह अपर आयुक्त आगरा मंडल को नगर आयुक्त नगर निगम फिरोजाबाद भेजा गया है। इसी प्रकार ब्रह्मदेव सिंह अपर जिलाधिकारी सुल्तानपुर को अपर जिलाधिकारी न्यायिक सीतापुर, हर्षदेव पांडे नगर मजिस्ट्रेट सीतापुर को अपर जिलाधिकारी प्रशासन सुल्तानपुर, प्रेम प्रकाश उपाध्याय सहायक निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ को नगर मजिस्ट्रेट सीतापुर, रामकेवल तिवारी अपर जिलाधिकारी लखनऊ को अपर जिलाधिकारी न्यायिक लखनऊ, रामराज अपर जिलाधिकारी न्यायिक एटा को अपर जिलाधिकारी लखनऊ, राकेश कुमार अपर जिलाधिकारी कासगंज को अपर जिलाधिकारी न्यायिक कासगंज भेजा गया है।

योगेंद्र कुमार नगर मजिस्ट्रेट आगरा को अपर जिलाधिकारी कासगंज, प्रभा कांत अवस्थी उप जिलाधिकारी सीतापुर को नगर मजिस्ट्रेट आगरा, सियाराम अपर जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को अपर जिलाधिकारी न्यायिक मुजफ्फरनगर के पद पर भेजा गया है। इसी प्रकार आलोक कुमार नगर मजिस्ट्रेट रायबरेली को अपर जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर, जय चंद्र पांडे सक्षम प्राधिकारी गेल इंडिया लिमिटेड को नगर मजिस्ट्रेट रायबरेली, जैनेंद्र कुमार जैन नगर मजिस्ट्रेट फर्रुखाबाद को उप संचालक चकबंदी फर्रुखाबाद तबादला किया गया है।

सुरेश चंद्र शर्मा उपजिलाधिकारी अंबेडकरनगर को कुलसचिव दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर, प्रताप सिंह भदोरिया नगर आयुक्त झांसी को अपर आयुक्त झांसी मंडल, शेषनाथ संभागीय खाद्य नियंत्रक कानपुर को नगर आयुक्त नगर निगम झांसी, महेंद्र सिंह अपर जिलाधिकारी महोबा को अपर जिलाधिकारी न्यायिक महोबा, पूनम निगम नगर मजिस्ट्रेट जालौन को अपर जिलाधिकारी महोबा, अशोक कुमार शुक्ला उप भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद लखनऊ को नगर मजिस्ट्रेट बरेली भेजा गया है।

विजय नारायण पांडे अपर जिलाधिकारी चित्रकूट को अपर जिलाधिकारी न्यायिक चित्रकूट, गणेश प्रसाद सिंह नगर मजिस्ट्रेट बरेली को अपर जिलाधिकारी चित्रकूट, सुल्तान अशरफ सिद्दीक़ी उप जिलाधिकारी बरेली को नगर मजिस्ट्रेट जालौन, रामेश्वर उप जिलाधिकारी बरेली को नगर मजिस्ट्रेट फर्रुखाबाद, महेंद्र कुमार सिंह नगर मजिस्ट्रेट गौतम बुद्ध नगर को अपर जिलाधिकारी न्यायिक बलरामपुर तैनात किया गया है।

शैलेंद्र कुमार मिश्रा उप जिलाधिकारी अमेठी को नगर मजिस्ट्रेट गौतम बुद्ध नगर, अजय कुमार श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी प्रशासन बदायूं को अपर जिलाधिकारी प्रशासन अलीगढ़, रामनिवास शर्मा अपर जिलाधिकारी प्रशासन अलीगढ़ को अपर जिलाधिकारी प्रशासन बदायूं, अनिल कुमार उपाध्याय मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ को अपर आयुक्त वाराणसी मंडल, देवीदास मुख्य विकास अधिकारी कुशीनगर को अपर आयुक्त मुरादाबाद मंडल, अशोक कुमार श्रीवास्तव अधिशासी निदेशक कर्मचारी कल्याण निगम का पूर्व में मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर के पद पर किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है।

इसके अलावा सतीश पाल अधिशासी निदेशक कर्मचारी कल्याण निगम को संयुक्त सचिव श्रम विभाग उत्तर प्रदेश, कमलेश कुमार सिंह अपर आयुक्त वाराणसी मंडल को मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़, उदय राज सिंह अपर आवास आयुक्त लखनऊ को मुख्य विकास अधिकारी कुशीनगर, महेंद्र कुमार राय अपर आयुक्त वाराणसी मंडल को मुख्य विकास अधिकारी कानपुर देहात और गौरव वर्मा अपर आयुक्त मुरादाबाद मंडल को मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर के पद पर नई तैनाती दी गई है।

ये भी पढ़ें: शादी से पहले पकड़े गए लुटेरे 'IAS-IRS' कपल, एएसपी को लगाने की फिराक में थे चूना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+