Basti News: रेलवे ट्रैक पर मिले शव, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत, पास में बैठी थी एक महिला, सनसनी..
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रेलवे ट्रैक के पास एक मासूम बच्चे समेत तीन लोगों के शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से तीनों की कटकर मौत हुई है। घटना की सूचना भी ट्रेन चालक ने स्टेशन पर खुद ही दी। जिसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बता दें कि यह हादसा बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के टिनिच और गौर रेलवे स्टेशन के बीच और कैथवलिया गांव के पास हुआ है। जानकारी अनुसार गौर स्टेशन से बस्ती की तरफ डाउन ट्रैक से एक मालगाड़ी जा रही थी। इसी बीच पोल संख्या 584/14 के पास ट्रैक पार करते समय एक ही परिवार के तीन लोग उसकी चपेट में आ गए।\

ट्रेन की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम और दो युवकों की मौत हो गई। जबकि इन्हीं के साथ जा रही एक महिला सुरक्षित बच गई। मालगाड़ी के चालक ने स्थानीय स्टेशन को हादसे की जानकारी दी। शव के पास से झोले में कपड़े और अन्य सामान भी घटना स्थल पर मिले। अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरपीएफ के माध्यम से गौर पुलिस को हादसे की सूचना मिली थी। तीनों मृतक रांची के रहने वाले हैं और यहां किसी भट्ठे पर काम करते थे।












Click it and Unblock the Notifications