यूपी एटीएस ने तीन संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार

यूपी एटीएस ने तीन संदिग्ध आईएस आतंकियों को किया गिरफ्तार, ये सभी भारत में नई भर्ती की कोशिश कर रहे थे।

लखनऊ। पांच राज्यों की साझा टीम के द्वारा किए गए सर्च ऑपरेशन में उत्तर प्रदेश एटीएस व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों आतंकियों को जालंधर, मुंबई और बिजनौर से गिरफ्तार किया गया है। जिन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है बताया जा रहा है कि ये सभी आईएसआईएस के मॉड्यूल पर काम करने वाले संदिग्ध आतंकवादी हैं।

ats


ये सभी आतंकी संदिग्ध रूप से बिहार, यूपी और महाराष्ट्र में युवाओं की भर्ती करने की तैयारी कर रहे थे। यूपी एटीएस ने इस ऑपरेशन में पांच राज्यों के साथ मिलकर यह साझा ऑपरेशन चलाया जिसमें महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस, पंजाब की जालंधर पुलिस, बिहार की नरकटियागंज पुलिस और उत्तर प्रदेश की बिजनौर व मुजफ्फरनगर पुलिस शामिल थी।
इनके अलावा छह और लोगों को भी हिरासत में लिया गया है जिनसे अभी पुलिस पूछताछ कर रही है। यूपी एटीएस के एक अधिकारी का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली थी कि एक ग्रुप है जोकि आतंकी घटनाओं की तैयारी कर रहा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, आंध्र प्रदेश की क्राइम इंवेस्टिगेशन सेल, महाराष्ट्र एटीएस, पंजाब और बिहार की पुलिस इस ऑपरेशन में शामिल थी।

क्या कहां एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने

वहीं इस पूरे मामले पर यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी ने कहा कि अलग-अलग जगहों से कुल नौ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ चल रही है। हमारे पास चार लोगों के खिलाफ सबूत है, ये सभी लोग खुद से आतंकी घटनाओं के लिए प्रेरित हुए थे, इनका किसी भी संगठन के साथ कोई संबंध नहीं है। अभी तक इन सर्च ऑपरेशन में कोई ऐसा सबूत नहीं मिला है जो इनके आरोप को तय करें, लेकिन यह कहा जा सकता है कि ये लोग एक आपराधिक घटना की साजिश रच रहे थे। ये सभी भ्रमित युवा हैं, इनकी काउंसलिंग के बाद इन्हें फिर से मुख्यधारा में लाया जा सकता है।

क्या कहा यूपी एटीएस चीफ ने

यूपी एटीएस के आईजी असीम अरुण ने बताया कि सभी संदिग्धों से पूछताछ जारी है, पूछताछ के बाद सबूतों के आदार पर इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि एटीएस ने अपनी छापेमारी बुधवार देर रात को शुरु की थी जोकि आज सुबह तक चलती रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+