इस लत की वजह से गंभीर बीमारी से जूझ रहा है गांव, अब तक हो चुकी हैं 25 मौतें
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में नकली शराब का कारोबार जोरों पर है। यहां के ठठिया थाना क्षेत्र के कई गांवों में धड़ल्ले से नकली और जहरीली शराब बेची जा रही है। नकली शराब पीने से कई मौते भी हो चुकी है, लेकिन जिला प्रशासन खामोश है। कुढ़ना गांव में जहरीली शराब का सेवन करने से लोगों बीमार हो गए है। वहीं, इस बारे में जिलाधिकारी कन्नौज का कहना है कि शराब के सेवन की वजह से इन लोगों की मौत नहीं हुई है।

कन्नौज के कुढ़ना गांव के हर घर में एक पुरुष लीवर की खराबी से जूझ रहा है। गांव के नीलू दिवाकर और अनिल बाथम की मौत मौत कुछ दिन पहले केमिकल युक्त नकली शराब पीने से हुई थी। दोनों के नन्हे-नन्हे मासूम बच्चे है। जिनका पालन पोषण करने वाला अब कोई नहीं है। वहीं, अनिल की पत्नी अपनी पति की मौत का कारण गांव में खुलेआम बिक रही जहरीली शराब को बताती है। मृतक नीलू के परिजन भी शराब पीने के कारण मौत की बात कह रहे है। डॉक्टरी रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की मौत लीवर खराब होने से हुई है।

कुढ़ना गांव में एक साल में 11 जिंदगी जहरीली शराब छीन चुकी है। 25 से ज्यादा ग्रामीण पुरुष लीवर की बीमारी से जूझ रहे हैं। लेकिन आबकारी विभाग की आंखे बन्द है। गांव की महिलाओं के हालात देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की किस तरह अवैध रूप से बन रही जानलेवा शराब उनके परिवार बर्बाद कर रही है। ग्रामीणों कि मानें तो पहले गांव के युवकों को फ्री में शराब पिलाकर लत लगाई जा रही है। फिर शुरू होता है उनसे कारोबार, नकली जहरीली शराब का। वहीं, इस मामले में जिलाधिकारी कन्नौज रविन्द्र कुमार ने बताया कि अवैध शराब के कारण कोई मौत नहीं हुई है। पुलिस टीम और सीएमओ कार्यालय से डॉक्टरों की एक टीम को वहां क्षेत्र का दौरा करने के लिए निर्देशित किया है।












Click it and Unblock the Notifications