यूपी की जेल में बंद 21 कैदी नहीं होना चाहते हैं रिहा, कोरोना के चलते कहा-यहां सेफ हूं

लखनऊ, मई 30: जेल से छूटने के लिए ज्यादातर लोग कुछ भी करने को तैयार रहते है, लेकिन उत्तर प्रदेश की नौ जेलों में बंद 21 कैदियों के साथ ऐसा नहीं है। इन कैदियों ने अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि वे पैरोल नहीं चाहते हैं क्योंकि कोविड -19 महामारी के दौरान उनके लिए कैद में रहना 'सुरक्षित है। बता दें कि, पैरोल जेल की सजा का अस्थायी निलंबन है। कोरोना के देखते हुए प्रदेश की जेलों में भीड़ को कम करने के लिए सुप्रीम कोर्ट विचाराधीन कैदियों को पैरोल देने के निर्देश दिए थे।

21 prisoners in UP dont want parole amid Covid pandemic

जेल प्रशासन के महानिदेशक आनंद कुमार ने रविवार को बताया कि ऐसा अनुरोध करने वाले कैदी गाजियाबाद, गौतम बौद्ध नगर, मेरठ, महाराजगंज, गोरखपुर और लखनऊ सहित राज्य की नौ जेलों में बंद हैं। उन्होंने कहा कि, अगर उन्हें 90 दिन की पैरोल मिलती है, तो यह सजा की अवधि में जुड़ जाएगी। राज्य की नौ जेलों में 21 दोषियों ने अपने जिलों में कोविड के डर का हवाला देते हुए पैरोल से इनकार कर दिया है और कहा है कि राज्य की जेलों में उनके साथ बेहतर व्यवहार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि, कैदियों का कहना है कि जेलों में नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच की जाती है। उन्हें समय पर भोजन मिलता है, वे जेलों में सुरक्षित और स्वस्थ हैं। कैदियों का कहना है कि जेल से बाहर आने के बाद उन्हें रोजी-रोटी कमाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। लखनऊ जेल से ऐसे चार, गाजियाबाद से तीन और महाराजगंज जेल से दो अनुरोध हैं। यह पूछे जाने पर कि कैदियों के अनुरोध पर जेल प्रशासन की क्या प्रतिक्रिया है तो इस पर कुमार ने कहा, 'चूंकि उन्होंने इसे लिखित में दिया है, जाहिर है हमें उनके रुख को स्वीकार करना होगा और इसका सम्मान करना होगा।

कुमार ने यह भी कहा कि 2,200 से अधिक कैदियों को अंतरिम पैरोल पर रिहा किया गया है, और 9,200 से अधिक कैदियों को अंतरिम जमानत दी गई है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश पर एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति की सिफारिशों के बाद करीब 11,500 कैदियों को रिहा किया गया है। इसके अलावा 8,463 विचाराधीन कैदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया, जबकि 1,660 दोषियों को 60 दिनों की पैरोल दी गई। सबसे ज्यादा 703 विचाराधीन कैदी गाजियाबाद जिला जेल से जमानत पर रिहा हुए हैं, जबकि सबसे ज्यादा कैदियों (78) को कानपुर जिला जेल से पैरोल दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+