यूपी: सिद्धार्थनगर के जिला अस्पताल में सांसद के दौरे के दौरान इलाज नहीं मिलने से युवती की मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां 20 साल की लड़की की दवा और डॉक्टरों के अभाव में मृत्यु हो गई है। जानकारी के अनुसार लड़की को यहां सही समय में पर इलाज नहीं मिलने से उसकी मृत्यु हो गई। गौर करने वाली बात यह है कि यह हादसा उस वक्त हुआ है जब यहां के भाजपा सांसद जगदंबिका पाल खुद अस्पताल में दौरा करने के लिए पहुंचे थे। सांसद की मौजूदगी में अस्पताल की इस लापरवाही से डॉक्टरों का यहां मरीजों के प्रति रवैया खुलकर सामने आ गया है। वहीं इस घटना के बाद जगदंबिका पाल ने कहा कि इस मामले में जो भी डॉक्टर जिम्मेदार है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications