सीएम अखिलेश के जिले में नहीं थम रहा है नवजात शिशुओं की मौत का सिलसिला
इकदिल की इस नहर से 4 दिन में 4 नवजातों के शव मिलने से क्षेत्र में कई तरह की चर्चायें हो रही हैं। क्षेत्र के आसपास के अस्पतालों की जांच की जा रही है।
इटावा। शहर के थाना इकदिल क्षेत्र के चितभवन नहर से 2 नवजातों के शव मिलने से सनसनी फैल गयी। इसी नहर से 4 दिन पहले भी दो नवजात शिशुओं के शव पुलिस को मिल चुके हैं। इनके परिजनों का अभी तक पुलिस पता नहीं लगा पाई है।

मंगलवार को पुलिस को जो नवजातों के शव मिले हैं, वो दोनों लड़के हैं जबकि चार दिन पहले जिन दो नवजातों के शव पुलिस को मिले थे, उनमें से एक शव बच्चे का था और दूसरा शव बच्ची का था। चार दिन में दूसरी बार इसी जगह पर दो और नवजातों के शव मिलने से क्षेत्र में कई तरह की चर्चायें हो रही हैं ।
इस बारे में इटावा के सीएमओ का कहना है कि नवजातों के शव मिलने की जानकारी उन्हें मीडिया के जरिये ही मिली है। हम इसकी जांच करवाएंगे और पोस्टमार्टम के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी। चार दिन पहले भी जो नवजातों के शव मिले थे उनका कल पोस्टमार्टम हो चुका है।
इसकी जांच के लिये टीम भी गठित की गयी है। पुलिस से क्षेत्र के आस पास के प्राइवेट अस्पतालों की जांच करने को कहा गया है। जो स्त्रियां गर्भवती हैं उनकी जानकारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जो लोग भी इन सब में शामिल हैं, उन पर कार्रवाई की जायेगी ।












Click it and Unblock the Notifications