एक्शन में योगी के मंत्रियों ने ली अफसरों की क्लास, AC ऑन कर ऑफिस से थे गायब
एक्शन में चल रहे सीएम योगी के मंत्री भी लापरवाह अधिकारियों को बख्शने के मूड़ में नजर नहीं आ रहे हैं। बिना बताए मंत्री अपने विभागों पर भी सरप्राइज विजिट कर खैर खबर लेने में जुटे हैं।
यूपी के सीएम के रूप में पदभार संभालने के बाद से एक्शन में चल रहे योगी आदित्यनाथ एक के बाद एक सरप्राइज विजिट कर अधिकारियों की क्लास ले हैं तो वहीं उनके मंत्री भी एक्शन के मड़ में दिख रहे हैं। यूपी का सीएम बनने के कुछ ही दिन बाद योगी ने अधिकारियों से कहा था कि 'जो अधिकारी 18 से 20 घंटे काम नहीं कर सकते वे कहीं और काम देख लें।' इसी नीति पर चलते हुए योगी हर दिन अधिकारियों की खैर खबर लेने के लिए सरप्राइज विजिट कर रहे हैं।


कृषि मंत्रालय का किया औचक निरीक्षण
ताजा मामला है लखनऊ का है। सोमवार को योगी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लखनऊ स्थित अपने कार्यालय पर अचानक विजिट कर सबको चौंका दिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लखनऊ स्थित कृषि भवन अचानक पहुंचकर देर से आने वाले अफसरों की जमकर क्लास लगाई। दफ्तर में काम-काज की भी निरीक्षण किया। देरी से पहुंचने वाले अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश भी दिया।

योगी का मुस्लिम मंत्री भी एक्शन में
अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया कि मंत्रियों की सरप्राइज विजिट के समय एक तिहाई कर्मचारी गायब थे। जिसके बाद गुस्साए मंत्री ने कर्मचारियों की जमकर क्लास लगाई। योगी कैबिनेट में एक मात्र मुस्लिम मंत्री मोहसिन रजा ने भी देर से आने वाले अफसरों की जमकर क्लास लगाई। अल्पसंख्यक मामलों व वक्फ राज्य मंत्री मोहसीन रजा जब मंत्रालय में पहुंचे तो वहां कई अधिकारी गायब दिखाई दिए। उन्होंने एक-एक कर कई फाइलों को देखा और इस पर भी अधिकारियों की फटकार लगाई। ऑफिस पहुंचकर मोहसिन रजा ने पाया कि अफसर अपने रूम से गायब थे और एसी व पंखे चल रहे थे। अफसरों की ऐसी लापरवाही को देखते हुए उन्होंने जमकर फटकार लगाई और आगे से बिजली बचाने के लिए अफसरों को हिदायत दी।

अफसरों का प्रेजेंटेशन ले रहे हैं सीएम योगी
नए सीएम के फैसलों से अफसरों को तो अपनी रणनीति में बदलाव करने पड़ ही रहे हैं, मंत्रियों की भी नींद उड़ी हुई है। योगी आदित्य नाथ सीएम बनने के बाद से लगातार अफसरों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। वो अफसरों से प्रेजेंटेशन ले रहे हैं, ताकि उनके कामकाज के बारे में पता चल सके, अफसरों को सीएम के सामने प्रेजेंटेशन देनी पड़ रही है। मुख्यमंत्री आधी रात तक विभागों का प्रेजेंटेशन देख रहे हैं और इसमें सभी मंत्रियों का शामिल होना भी अनिवार्य है। अधिकारी दिन-रात विभागों लेखा-जोखा बनाने में लगे हुए हैं।

अधिकारी करते हैं बैठक खत्म होने का इंतजार!
इन बैठकों में सीएम के साथ-साथ पूरी कैबिनेट भी रहती है। अगर कोई मंत्री मीटिंग में नहीं पहुंचता है तो योगी उसे फोन कर देते हैं। हाल ही में एख मंत्री को मीटिंग में ना देख उन्होंने फोन कर बुलाया। बार बैठकों में रात के एक से दो बजे तक ये मीटिंग चलती हैं। मंत्री दिन में अपने विभाग का काम समझने की कोशिश कर रहे हैं और रात में सीएम के साथ प्रजेंटेशन। इससे मत्री भी जल्दी से इन बैठकों के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications