यूपी बोर्ड परीक्षा में फेल होने के डर से इंटर की छात्रा ने की आत्महत्या

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बोर्ड परीक्षा में सरकार की सख्ती का असर देखने को मिला है। इण्टरमीडियट की एक छात्रा ने परीक्षा के दौरान हुई सख्ती के चलते फेल होने के डर से मौत का रास्ता चुन लिया। आखरी पेपर देने के बाद से ही छात्रा सदमें में आ गयी और उसने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

17-year-old girl suicide due to fear of failure in Kannauj

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मौसमपुर अल्हड़ की रहने वाली कोमल (17) इस बार इण्टरमीडियट की बोर्ड परीक्षा दे रही थी। 5 मार्च को उसका आखिरी पेपर था। परिजनों के मुताबिक परीक्षा के दौरान लगे कैमरे और सख्ती के चलते वह तनाव में रहती थी। इसी तनाव के कारण उसे लगा कि वह इस बार परीक्षा में फैल हो जाएंगी। जिसके चलते उसने अपने आप को कमरें में बंद कर लिया और दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

फांसी के फंदे पर कोमल का लटकता हुआ देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने छात्रा को फांसी के फंदे से उतार और अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने कोमल को मृत घोषित कर दिया। पडौसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+