अयोध्या राम मंदिर में 153 मीटर ऊंची बनेगी श्रीराम की प्रतिमा, चरणों को छूकर बहेगी सरयू नदी
अयोध्या। लोकसभा चुनाव के पहले एक बार फिर से राम मंदिर की चर्चा जोरों पर होने लगी है। इसी बीच सूबे की योगी सरकार अयोध्या में श्रीराम की विशालकाय प्रतिमा लगाने की तैयारी कर रही है। ये जानकारी भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी ने दी है। उन्होंने बताया कि 153 मीटर ऊंची इस प्रतिमा का शिलान्यास जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। कार्ययोजना के तहत भगवान श्रीराम की प्रतिमा वहां हो जहां पर मां सरयू उनके चरणों को छूकर बहे।

153 मीटर विशालकाय प्रतिमा सरयू के किनारे बनाई जाएगी, जिसके लिए जिला प्रशासन ने तीन स्थानों का चयन किया है। ये तीन स्थल हैं- राम कथा पार्क के पीछे कच्चा घाट, नया घाट और लक्ष्मण घाट। इन तीनों स्थलों में से एक जगह पर यह प्रतिमा लगाई जाएगी। प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी की मानें तो 153 मीटर विशालकाय प्रतिमा बनाने के लिए प्रदेश सरकार जुट गई है। बहुत जल्द प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ इसका शिलान्यास कर सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान भगवान श्री राम की बनने वाली प्रतिमा का शिलान्यास हो सकता है, क्योंकि दीपोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में होंगे।












Click it and Unblock the Notifications