मेरठ में भीषण आग का तांडव, देखते ही देखते जल गए 100 से ज्यादा घर
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार की सुबह आग लगने से 150 से ज्यादा झुग्गी झोपड़ी जलकर राख हो गई। आग लगने से एक के बाद एक झुग्गी-झोपड़ी आग की चपेट में आ गई और लोग देखते रह गए। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड दो घंटे देरी से मौके पर पहुंची। बता दें कि अग्निशमन विभाग ने मोर्चा संभाला और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। फिलहाल इस में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

घटना मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के आशियाना कॉलोनी की है। जहां गरीब लोगों की बस्ती है। करीब ढाई सौ से ज्यादा झुग्गी झोपड़ी इलाके में है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण एक झुग्गी झोपड़ी में आग लग गई थी। जिसके बाद एक के बाद एक झोपड़ी में आग लगती गई। क्योंकि सघन आबादी वाले इस इलाके में कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं है इसलिए झुग्गियों को बचाया नहीं जा सका। लेकिन राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी की भी जनहानि नहीं हुई।

पिछले 5 घंटे से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में आग बुझाने के प्रयास लगातार जारी है। जिसके चलते दमकल विभाग के करीब 50 से ज्यादा कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। गरीब लोगों की झुग्गी झोपड़ी और उसमें रखा सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की पड़ताल कर रही है। माना जा रहा है कि ये एक हादसा है।












Click it and Unblock the Notifications