Ayodhya News: अयोध्या के कारसेवकपुरम में हैदराबाद से पहुंचा '1265 किलो का लड्डू', जानिए क्या है इसकी खासियत
Ayodhya Ram Mandir News Uttar Pradesh: वर्तमान समय में पूरे देश में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में हैदराबाद के रहने वाले एक श्रद्धालु ने 12 सौ किलो का लड्डू भगवान राम के लिए तैयार कराया है। यह लड्डू शनिवार को अयोध्या के कारसेवकपुरम में पहुंचा। यह लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। हैदराबाद के व्यवसायी एन नाग भूषणम की ओर से यह लड्डू यहां लाया गया है।
प्रभु श्रीराम की चरणों में होगा समर्पित एन नाग भूषणम ने बताया कि हैदराबाद में मेरा श्री राम कैटरिंग सर्विस के नाम से व्यवसाय चलता है। बीस साल पहले जब हमने इस व्यवसाय की शुरुआत की थी तब बहुत छोटे स्तर पर था। प्रभु श्रीराम की कृपा से हमारा बिजनेस धीरे-धीरे आगे बढ़ता गया। आज व्यवसाय अच्छा है। तब भी हमारे अराध्य प्रभु श्री राम थे और आज भी हमारे अराध्य प्रभु श्रीराम हैं।

17 जनवरी को हैदराबाद से चले थे उन्होंने बताया कि यह लड्डू लेकर हम सभी 17 जनवरी को हैदराबाद से चले थे। इसे एक रेफ्रिजरेटर ग्लास बॉक्स में रखा गया है। जिससे यह खराब न हो। यह प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित करेंगे। यह अद्भुत क्षण हैं। हम सभी बहुत खुश हैं।
1265 किलो का है लड्डू
Recommended Video
हैदराबाद से अयोध्या के कारसेवकपुरम में पहुंचने वाले लड्डू का वजन 1265 किलो है। जिसमें 350 किलो बेसन, 700 किलो चीनी, 40 किलो काजू, 35 किलो बादाम, 4 किलो किसमिस सहित कई अन्य सामग्रियां शामिल हैं। इसे बनाने में तीन दिन लगा और 25 आदमियों ने इसे बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications