यूपी: शोहदों से परेशान होकर 11वीं की छात्रा कुए में कुदी, मौत
जालौन। यूपी के जालौन में 11वीं की छात्रा ने शोहदों से परेशान होकर कुए में कूदकर जान देने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के परिजनों ने गांव के ही दो युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। जालौन एएसपी की मानें तो मामला संज्ञान में आया है, जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, मामला जालौन के सिरसाकलार थाना क्षेत्र का है। यहां के सरेनी निवासी 11वीं एक छात्रा को गांव के ही कुछ शोहदे स्कूल आते-जाते समय तंग किया करते थे। जिसकी शिकायत छात्रा ने अपने परिजनों से भी की थी। जिसके बाद छात्रा के परिजनों द्वारा शोहदों के परिजनों से शिकायत की गई थी। लेकिन उलटा नाराज शोहदों ने छात्रा को और ज्यादा तंग करना शुरू कर दिया।
छात्रा के परिजनों का आरोप है कि आरोपी शोहदों ने छात्रा को रोककर उसे परेशान किया था और उसे धमकी दी थी कि अगर उसने उनकी बात नहीं मानी तो वह उसके भाई को जान से मार देंगे। बार-बार की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। मृतिका के परिजनों ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ नामजद व एक अज्ञात में पुलिस को तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू की है।
@Uppolice थाना सिरसाकलार क्षेत्र के अन्तर्गत,छात्रा द्वारा कुएँ में कूदकर आत्महत्या करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गई वाइट |@adgzonekanpur @digjhansi pic.twitter.com/0hXP5oobhR
— JALAUN POLICE (@jalaunpolice) November 18, 2018












Click it and Unblock the Notifications