झांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से एक करोड़ की शराब जब्त, दो गिरफ्तार
मामला झांसी के बड़ागांव गेट के पास का है, जहां पुलिस ने एक ट्रक से एक करोड़ की अवैध शराब बरामद की है।
झांसी। यूपी में विधानसभा चुनाव का पहला चरण शनिवार से शुरू हो रहा है। चुनाव से ठीक एक दिन पहले झांसी में एक ट्रक से एक करोड़ कीमत की शराब जब्त की गई है। इस कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। बता दें कि अभी झांसी में विधानसभा चुनाव के लिए वक्त है। यहां चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान है।

झांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पूरा मामला झांसी के बड़ागांव गेट के पास का है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई में एक ट्रक बरामद किया गया, जिसकी जांच करने पर इसमें एक करोड़ से अधिक की अवैध शराब पकड़ी गई। पुलिस ने शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल मामले की तफ्तीश की जा रही है कि आखिर ट्रक में लदी ये शराब कहां से लाई जा रही थी।
11 फरवरी को यूपी विधानसभा चुनाव का आगाज हो रहा है। पहले चरण में प्रदेश के 15 जिलों की 73 सीटों पर मतदान होगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिन इलाकों में पहले चरण में मतदान होना है वो सभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीटें हैं। यूपी में चुनावी माहौल की वजह से प्रशासन भी काफी सख्त है, जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में झांसी में एक करोड़ कीमत की शराब जब्त की गई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है कि आखिर ये शराब कहां ले जाई जा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications