MLC चुनाव के लिए NDA के सभी उम्मीदवारों ने किया नामांकन, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- हम जीत रहे
विधान परिषद चुनाव में सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है। विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा और उसके सहयोगी दलों के सभी प्रत्याशियों ने आज विधान भवन में नामांकन कर दिया है।
एनडीए के इन सभी 10 एमएलसी उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य के उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर और कई अन्य नेताओं की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनावों के लिए नामांकन दाखिल किया।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद् की 13 सीटों पर चुनाव होने जा रहा है। इससे पहले सुभासपा प्रमुख ने बताया कि मऊ के रहने वाले विच्छेलाल राजभर को पार्टी ने एमएलसी चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है।
Recommended Video
बीजेपी ने किन उम्मीदवारों को दिया टिकट
बीजेपी ने विजय बहादुर पाठक, महेंद्र सिंह, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल और संतोष सिंह को टिकट दिया है। अपना दल ने आशीष पटेल को टिकट दिया है और आरएलडी ने नागेश चौधरी को उतारा है।
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि एनडीए के सभी 10 प्रत्याशी आज नामांकन करेंगे और सभी जीत हासिल करेंगे।
आपको बता दें कि एनडीए के 10 उम्मीदवारों के अलावा समाजवादी पार्टी ने भी तीन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।आज नामांकन का अंतिम दिन है और मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। अब अगर सपा या बीजेपी कोई उम्मीदवार नहीं उतारते हैं तो इन सभी 13 उम्मीदवारों का बिना वोटिंग के ही इनका निर्विरोध चुनाव जाना तय है।
5 मई को रिक्त होने जा रहीं विधान परिषद की 13 सीटों के लिए 21 मार्च को चुनाव होगा। नामांकन पत्रों की जांच 12 मार्च को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तारीख 14 मार्च है।












Click it and Unblock the Notifications