काशी में जमकर गरजे पीएम मोदी, ये हैं 10 बड़े बयान

पीएम ने कहा कि प्रदेश के सांसद मेरे पास आते हैं और अपने ही अंदाज में यूपी के बारे में बताते हैं, वो कहते हैं कि यूपी में यहां भी खुदा, वहां भी खुदा और जहां नहीं खुदा वहां कल खुदेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी में तकरीबन साढे तीन घंटे तक रोड शो के बाद काशी विद्यापीठ में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा, कांग्रेस और भाजपा पर जमकर हमला बोला जमकर वाराणसी की तारीफ की, पीएम ने कहा कि काशी कहावतों और किवदंतियों से भी पुराना शहर है और अगर रुकावटों को खत्म कर दिया जाए तो वाराणसी को वैसा ही बनाया जा सकता है जैसा दुनिया इसे देखना चाहती है।

10 biggest statement of PM Modi in Varanasi after road show

यहां खुदा, वहां खुदा, जहां नहीं खुदा वहां कल खुदेगा

पीएम ने कहा कि प्रदेश के सांसद मेरे पास आते हैं और अपने ही अंदाज में यूपी के बारे में बताते हैं, वो कहते हैं कि यूपी में यहां भी खुदा, वहां भी खुदा और जहां नहीं खुदा वहां कल खुदेगा। पीएम ने कहा कि हमने वाराणसी में तारों को अंडरग्राउंड करने का काम शुरु किया और 100 किलोमीटर के तारों को अंडरग्राउंड कर दिया है और 200 किलोमीटर को अंडरग्राउंड करना है। लेकिन तारों को अंदर करने के बाद खराब सड़क को अखिलेश सरकार सही नहीं कराती थी, क्योंकि उसे लगता है कि कहीं इसका क्रेडिट मोदी को नहीं मिल जाए, मैं कहता था कि लाइन लॉस कम होने की वजह से आपके 40 फीसदी पैसे बचें है सड़क तो सही करा दीजिए

राजनेताओं को मतबिंद हो गया है

पहले खबर आती थी कॉमनवेल्थ घोटाले में इतना गया, पनडुब्बी में इतना गया, 2जी में इतना गया, लेकिन अब लोग पूछते हैं कि कितना आया, देश में पहली ऐसी सरकार आई है जिसपर लोगों को भरोसा है कि यह लेकर आएगा। हिंदुस्तान कितनी बड़ी ताकत है यह दुनिया को पता चल गया है। लेकिन कुछ लोगों को समझना ही नहीं है, देखना ही नहीं है। मनुष्य का जो जीभ है, आंखों में मोतियाबिंद हो जाता है तो दिखने में तकलीफ हो जाती है, तो मोतियाबिंद का ऑपरेशन करना पड़ता है, कुछ राजनेता ऐसे हैं जिनको वोटबिंद यानि मतबिंद लग जाता है, उनकी आंखों से जबतक वोट नहीं हटता है कुछ नजर नहीं आता है।

उनके भीतर शहीदों के लिए भाव नहीं

देश के लिए शहीद होने वालों के लिए जो भाव होना चाहिए वह भाव नहीं है। जब सर्जिकल स्ट्राइक हुई तो मेरे देश के फौजियों ने सीमापार जाकर दिन में तारे दिखा दिए, दुश्मन के घर में घुसकर वो उन्हें मारकर आए और सूरज उगने से पहले खबर दी कि ऑपरेशन सफल हुआ है। देश की सीमा के जवान मौत को मुट्ठी में लेकर दुश्मन के छक्के छुड़ाने गए थे, उनके दिलो दिमाग में एक ही खयाल था कि मां भारती को चोट पहुंचाने वालों को सबक सिखा कर ही लौटेंगे।

24 घंटे विरोधावाद चलाने वाले सबूत मांगते हैं

लेकिन फौज की प्लानिंग इतनी परफेक्ट थी कि दुश्मन जग ही नहीं पाया और उसका खात्मा हो गया। लेकिन देश का दुर्भाग्य देखिए कि देश में ऐसे दल हैं जो कह रहे थे कि मोदीजी सबूत तो दो, फौज ने सर्जिकल स्ट्राइक किया और मेरे देश में सत्ता गंवाए लोग, चौबीस घंटे विरोधवाद चलाने वाले लोग सबूत मांगने लगे। उनको यह तकलीफ हुई कि मोदी जी इतना बड़ा ऑपरेशन हुआ, इतने लोग मारे गए और हमारे एक भी लोग मारे नहीं गए, मैं हैरान हूं ऐसा सवाल शोभा देता है क्या, इनके दिलों दिमाग में देश के लिए मरने मिटने वाले जवानों के लिए जो भाव होना चाहिए उसका अभाव है।

जो चलता था वैसा चलाने के लिए मुझे नहीं भेजा है आपने

मैं आपको कहने आया हूं कि गरीबों को कोई परेशान करने की हिम्मत नहीं करेगा, अब देश में ईमानदार का सम्मान होगा। व्यापारियों से भी मेरा कोई झगड़ा नहीं है, मैं छोटे लोगों को परेशान नहीं होने दुंगा, लेकिन लुटेरों को नहीं छोड़ुंगा यह पक्का है। आप लोगों ने जो चलता था वैसा ही चलाने के लिए भेजा है क्या, आपने मुझे ठीक ठाक करने के लिए भेजा है ना, मां गंगा ने भेजा है, तो कुछ बड़ तो करना ही था ना।

जब मैंने 8 बजे कहा भाईयो बहनों तो सब इकट्ठा हो गए

देश की जनता एक तरफ और जिनके पैरों के नीचे पानी आया था एक तरफ। ये सपा, बसपा और कांग्रेस वाले हमेशा एक दूसरे के खिलाफ बोलते थे, लेकिन जब मैंने 8 नवंबर को कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों, तो सारे लोग एक साथ आ गए। इन सब की नैया डूब रही थी, ये अंदर ही अंदर पूछते थे कि तेरा कितना डूबा, अंदर ही अंदर रास्ता ढूंढने लगे थे। लेकिन 70 साल तक जिसने देश को लूटा है उसे देश को लौटाना ही होगा। ये तीनो इकट्ठा होकर कहते थे कि मोदीजी सात आठ दिन दे देते। लेकिन ये सारे एक साथ इकट्ठा हो गए, देश की जनता एक तरफ और जिनके पैरों के नीचे पानी आया था ये देश ने देख लिया है।

घलुआ में मिली राजनीतिक विरासत

जो घलुआ होते हैं उन्हें सब विरासत में मिलता है, उनके जो नए यार हैं उन्हें पिता, दादा, दादी से मिला है, अखिलेश को अपने पिता से विरासत में मिला है। हमको तो कुछ विरासत में मिला नहीं है, हमको तो जो मिला है काशीवासियों के प्यार से मिला है। पीएम ने कहा कि राजनीति उनको घलुआ में मिली है यानि विरासत में मिली है, इसलिए उनमें निर्णय लेने की क्षमता नहीं है।

पुरातत्व विभाग खोजेगा कांग्रेस पार्टी को
पीएम ने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। भविष्य में शायद पुरातत्व विभाग खोल कर खोज करनी पड़ेगी कि कांग्रेस पार्टी थी या नहीं? पीएम ने कहा कि गुजरात से काशी तक एलपीजी के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी। सड़क और रेल लाइन की कनेक्टिविटी पर वे काम कर रहे हैं। बुनकर भाइयों को पूरी दुनिया में रोजगार मिले इसके लिए मुद्रा योजना ला रहे हैं।

वो कुछ का साथ कुछ का विकास चाहते हैं
पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वांचल का विकास नहीं हो रहा क्योंकि यहां सही सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल का विकास उनका सपना है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में सारे संसाधन हैं लेकिन सही सरकार नहीं होने की वजह से यहां विकास नहीं हो रहा। उन्होंने अखिलेश सरकार पर भ्रष्टाचार करने और केंद्र के दिए पैसों में घपला करने का आरोप लगाया। सपा, बसपा और कांग्रेस 'कुछ का साथ, कुछ का विकास' चाहते हैं। पीएम मोदी ने लोकतंत्र में 'सबका साथ सबका विकास' पर बल दिया।

कायाकल्प होगा वाराणसी का
पीएम ने बनारस की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने बनारस का कायकल्प करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस शहर की आत्मा बची रहे और आधुनिक सुविधाएं हों, ऐसा बनारस बनाने का उनका सपना है। आज के रोड शो के अनुभव को अद्भुत बताया और जनता का आभार व्यक्त किया, हर हिंदुस्तानी भारत को अपना मानता है, हर घर, हर दिल में इसने जगह बना ली है। वह बनारस कैसा होना चाहिए, उसका विकास कैसा होना चाहिए अगर रुकावटें हट जाएं तो वाराणसी वैसा ही बन सकता है जैसी इसकी लोगों ने कल्पना की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+