उन्नाव: नर्सिंग होम में काम करने वाली युवती को कार में खींचकर किया रेप, सड़क किनारे फेंककर हुए फरार
उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में युवती से रेप का मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित नर्सिंग होम में काम करने वाली युवती ने कार सवार दो युवकों पर कार में बैठाकर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए इंसाफ की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि युवक उसके साथ पहले भी बदसलूकी करता था। उन्नाव पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। आरोप है कि तहरीर में दो युवकों के नाम दिए गए हैं, जिसके बाद भी पुलिस ने एक युवक नाम पर मुकदमा दर्ज किया है।
Recommended Video

कार में खींचकर चलती कार में किया रेप
नर्सिंग होम में काम करने वाली युवती ने बताया कि शनिवार देर शाम ऑटो रिक्शा पकड़ने के लिए सड़क किनारे पैदल आ रही थी। इसी बीच पास से गुजरी एक कार में सवार दो युवकों ने उसे खींचकर बैठा लिया और चलती कार में दोनों युवकों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। कुछ दूर जाने के बाद उसे सड़क किनारे फेंककर भाग निकले। युवती किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों से आपबीती बताई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल, फिर चौकी पहुंचे, जहां पीड़िता ने तहरीर देकर एक युवक को नामित किया है।
हरदोई में दलित किशोरी से हैवानियत
उधर, हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र में एक दलित किशोरी से रेप की वारदात सामने आई है। गांव के ही युवक पर किशोरी से रेप का आरोप लगा है। 16 वर्षीय नाबालिग दलित किशोरी किसी काम से बाहर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ हैवानियत की। घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी युवक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications