'पति से बेटी को दूर रखना...' नोट में ये बातें लिख महिला ने क्यों दे दी जान ?
उन्नाव, 28 जुलाई: यूपी के उन्नाव जिले में एक महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर जान दे दी। महिला ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें पति को आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया गया है। इसके साथ ही लिखा है कि बेटी को पुलिस अफसर न बना पाने का मलाल और पति को बेटी से दूर रखने की बात लिखी है। महिला ने सुसाइड नोट में ये भी लिखा है कि पति को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पति पर एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

7 साल पहले हुई थी शादी
जानकरी के मुताबिक, उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी बाजार के रहने वाले मोहित गुप्ता की 2015 में आराधना गुप्ता के साथ शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि मोहित को शराब की लत थी। वह हर रोज शराब पीता और नशे में पत्नी व बेटी से मारपीट करता था। रोज-रोज के झगड़े और मारपीट से परेशान होकर पत्नी आराधना ने बुधवार की रात फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या की।
नोट में लिखा- पति से बेटी को दूर रखना...
मां को फंदे पर लटकता देख मासूम बेटी सुधबुध खो बैठी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आराधना ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें बेटी को पुलिस अफसर बनाने की बात लिखी है, लेकिन उस सपने को पूरा नहीं कर पाने का मलाल रह गया। आराधना ने अपनी मौत का जिम्मेदार पति मोहित को ठहराया है। साथ ही, पति से बेटी को दूर रखने की बात लिखी है।












Click it and Unblock the Notifications