रेप के आरोपी MLA से साक्षी महाराज के मिलने पर बोली पीड़िता-आज तक मुझसे मिलने कभी नहीं आए

Unnao News, उन्नाव। सीतापुर जेल में बंद रेप के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और बीजेपी सांसद साक्षी महाराज मुलाकत का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जेल में दोनों की मुलाकत के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर निशाना साधा था। वहीं, अब रेप पीड़िता ने साक्षी महाराज पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, मुल्जिम मुल्जिम से मिलने जाते है। उन्हें अब भाजपा सरकार में न्याय की उम्मीद नहीं है।

victim statement bjp mp sakshi maharaj

साक्षी महाराज पर लगाये गंभीर आरोप
शुक्रावर को जिलाधिकारी ऑफिस पहुंची रेप पीड़िता ने मीडिया से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सांसद साक्षी महाराज पर गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि मुल्जिम मुल्जिम से मिलने जाता है। उन्होंने कहा कि आज तक साक्षी महाराज उनसे मिलने नहीं आये। इस दौरान रेप पीड़िता ने कहा कि भाजपा शासन में उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं है। जिला प्रशासन के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे चाचा के ऊपर फर्जी मुकदमा लगाया गया है। उनके पिता की तरह चाचा की भी हत्या जेल में हो सकती है। दुष्कर्म पीड़िता ने कहा मेरे पिता की हत्या हो गई, उनकी पैरवी नहीं हो रही, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। चाचा की बेल एप्लीकेशन खारिज कर दी जा रही है। उन्होंने चाचा के जेल में हत्या की आशंका जाहिर करते हुए कहा कि यदि उनकी हत्या होती है तो वह लोग भी जी नहीं पाएंगे। पहले पिता को मरवा दिया। अब चाचा के भी हत्या की आशंका बढ़ गई है। इसके बाद हम लोग भी आत्महत्या कर लेंगे।

साक्षी महाराज, बोले- धन्यवाद देना था
5 जून को उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने रेप के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से सीतापुर जेल में मुलाकात की थी। दोनों के बीच घंटों चली मुलाकात के बाद साक्षी महाराज में कहा कि हमारे यहां से बहुत ही यशस्वी लोकप्रिय विधायक कुलदीप सेंगर जी यहां काफी समय से हैं, चुनाव के बाद उनका धन्यवाद करना उचित समझा इसलिए मिलने आ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+