उन्नाव रेप पीड़िता की बहन की पेट में दर्द होने से हालत बिगड़ी, हॉस्पिटल में भर्ती

उन्नाव। हाल ही में उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। इसी कड़ी में मृतक रेप पीड़िता की बहन की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद सुरक्षा में तैनात पुलिस उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़ित बहन को पेट में दर्द और घबराहट की शिकायत थी। फिलहाल डॉक्टर पीड़िता की बहन का इलाज कर रहे हैं।

unnao rape case victim sister hospitalized

बता दें कि जमानत पर छूटकर आए आरोपियों ने केस की परैवी पर जा रही पीड़िता पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। इस दौरान वह 90 फीसदी से ज्यादा जल चुकी थी, जिसके बाद उसे लखऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत और खराब होती गई तो उसे एयर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने बीते शनिवार को दम तोड़ दिया।

रविवार को पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया। पीड़ित लड़की की बहन ने कहा कि सभी आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। वहीं उसने धमकी देते हुए कहा कि अगर उसकी बहन के हत्यारों को फांसी नहीं मिली तो वह आत्मदाह कर लेगी। अंतिम संस्कार के बाद मीडिया से बातचीत में पीड़िता की बहन ने योगी सरकार से जल्द से जल्द न्याय की मांग की।

यह भी पढ़ेंः उन्नाव रेप केस: पीड़िता और उसके वकील में होती थी अश्लील बातचीत, पर्सनल चैटिंग सोशल मीडिया पर वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+