उन्‍नाव केस: पीएम रिपोर्ट से मिले कई सुराग, जांच में जुटी पुलिस की छह टीमें

Unnao News: उन्‍नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के असोहा थानाक्षेत्र में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई दो किशोरियों की अंत्येष्टि शुक्रवार की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कर दी गई। पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ रेंज लक्ष्मी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पोस्टमार्टम में कई सुराग मिले हैं और मामले की जांच के लिए पुलिस की छह टीमें बनाई गई हैं। उन्हें अलग-अलग कार्य दिए गए हैं और आगे की जांच जारी है। एसपी उन्नाव खुद इन टीमों की निगरानी कर रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। बता दें, पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में किशोरियों के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने गुरुवार को अज्ञात के खि‍लाफ हत्‍या का मामला दर्ज किया था।

unnao news 6 teams formed to probe says up police

क्‍या है पूरा मामला ?

Recommended Video

    Unnao Case: तीसरी लड़की की हालत स्थिर, Doctors ने कहा हालत में थोड़ा सुधार है | वनइंडिया हिंदी

    बता दें, असोहा थाना इलाके के बबुरहा गांव में बुधवार की शाम पशुओं के लिए चारा लेने गई तीन दलित किशोरियों के खेत में संदिग्ध अवस्था में मिली थीं। किशोरियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां डॉक्‍टरों ने दो किशोरियों को मृत घोषि‍त कर दिया था। जबकि एक की हालत गंभीर देखकर उन्नाव के अस्पताल ले जाया गया और बाद में कानपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। किशोरी वेंटिलेटर सपोर्ट पर है। दो किशोरियों की अंत्येष्टि शुक्रवार की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कर दी गई।

    कड़ी सुरक्षा के बीच हुई किशोरियों की अंत्‍येष्‍ट‍ि

    इस मामले में पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह, लखनऊ के मंडल आयुक्त रंजन कुमार, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी के अलावा, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी और छह थानों के पुलिस बल लगातार नजर बनाए हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि किशोरियों के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार को किशोरियों के अंतिम संस्कार के लिए परिजन से बात की गई थी, लेकिन उनके परिवार का एक सदस्य बाहर से आने वाला था और सूर्यास्त हो जाने का हवाला देकर परिजन अंत्येष्टि नहीं करना चाह रहे थे। इस पर उनकी इच्छा के अनुसार शुक्रवार की सुबह अंत्येष्टि की गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+