उन्नाव मर्डर केस: प्रियंका गांधी ने की मृतका की मां से बात, दिलाया यह भरोसा
उन्नाव, 12 फरवरी: उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले उन्नाव मर्डर केस का मामला गर्माता जा रहा है। उन्नाव में बीते दो महीने से लापता युवती का शव मिलने के बाद से सूबे की सियासत ने अचानक अपना रुख बदल लिया। दरअसल, जहां से 22 युवती की शव बरामद हुआ है वो यूपी के एक पूर्व मंत्री के स्वामित्व वाली जगह थी। वहीं मृतका की मां ने यूपी की पिछली सरकार सपा में राज्यमंत्री रहे स्व. फतेहबहादुर के बेटे राजू सिंह पर अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था। इस मामले के बाद एक तरफ बीजेपी जहां लगातार समाजवादी पार्टी पर निशाना साध रही है तो दूसरी तरफ अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी अब सपा को आड़े हाथों लेते हुए पीड़ित परिवार से बात की है।

प्रियंका गांधी ने की फोन पर बात
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार प्रियंका गांधी वाड्रा ने 22 वर्षीय लापता युवकी की मां से फोन पर बात की, जिसका शव हाल ही में उन्नाव में यूपी के एक पूर्व मंत्री के स्वामित्व वाले भूखंड से बरामद किया गया था। उन्होंने मृतका की मां से कहा कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है, वह जल्द ही उनसे मिलेंगी और उनके लिए लड़ेंगी।
Recommended Video
वहीं उन्नाव मर्डर केस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि न अखिलेश जब जिम्मेदारी लेते थे न अब ज़िम्मेदारी लेते हैं.. अपहरण करने वाला सपा का नेता था, हत्या करने वाला सपा का नेता था। अखिलेश सरकार में न सुनवाई होती थी न कार्रवाई, आज अगर एक मां की सुनवाई कर लेते तो दलित बेटी की जान बच जाती।
इस पूरे मामले में सियासत तेज होने के बाद अखिलेश यादव का भी बयान सामने आ चुका है। अपने बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि जिस सपा के पूर्व मंत्री का जिक्र किया जा रहा है, उनकी मौत चार साल पहले हो चुकी है। वहीं उन्होंने कहा कि जिस पर आरोप है, उसका सपा से कोई रिश्ता नहीं है। पुलिस प्रशासन कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।












Click it and Unblock the Notifications