Unnao Murder: छात्रा ने बनाया साथ भगाने का दबाव, प्रेमी ने रच दी हत्या की खौफनाक साजिश
Unnao Minor Girl Murder: मृतिका के प्रेमी ने ही पहले पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाए और बाद में अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। दोनों अपराधियों द्वारा इस वारदात को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया।

जहाँ एक तरफ उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने अपराध के खिलाफ अपने तोपखानों का मुँह पूरी तरह खोल रखा है। अपराधी गले में तख्ती डाल खुद ही थाने में आत्मसमर्पण करने पहुंच रहे हैं। वहीं बीते एक हफ्ते में उन्नाव से जो घटनाए सामने आई हैं, उन्होंने महिला सुरक्षा के ऊपर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि बीते 23 फरवरी को 15 वर्षीय किशोरी का क्षत-विक्षत शव मिला था। जिसकी मौत वाहन की टक्कर से होना माना जा रहा था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण के साथ गैंगरेप में मामला दर्ज किया था।
वहीं आज एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतिका के प्रेमी ने ही पहले पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाए और बाद में अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। साथ ही दोनों अपराधियों द्वारा इस वारदात को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास भी किया गया।

साथ भागने का छात्रा ने बनाया था दबाव
जानकारी अनुसार 19 वर्षीय पिंटू रावत पुत्र लीला रावत निवासी परियर थाना सफीपुर का मृतिका से प्रेम संबंध था। 22 फरवरी को व्हाट्सएप चैट और काल के माध्यम से उसने मृतिका को मिलने के लिए बुलाया था। जिसके बाद बद्री प्रसाद कॉलेज के सामने छात्रा को गाड़ी में बैठा लिया। सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसी बीच मृतिका के बड़े पापा का फोन मोबाइल पर आया। जिससे दोनो डर गए। छात्रा घर जाने से इंकार करते हुए भगा ले जाने का दबाव बनाने लगी।

Recommended Video

अपने दोस्त रोहित को भी किया शामिल
एसपी ने बताया कि भागने का दबाव बनाए जाने के बाद पिंटू रावत ने छात्रा को रास्ते से हटाने का निश्चय किया। इसमें उसने अपने दोस्त रोहित को भी शामिल किया। जो उसी की ओमनी चलाता था। इसके बाद दोनों ने करोवन बांध के पास छात्रा को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया।
हत्या को दिया दुर्घटना का रूप, दो गाड़ियों से रौंदा
पुलिस अधीक्षक के अनुसार परियर बाजार स्थित दीपिका साड़ी सेंटर के पास छात्रा को उतार दिया। प्लान के मुताबिक जैसे ही मृतिका रोड पार करने लगी। वैसे ही पिंटू ने अपनी कार से धक्का मार दिया। जिससे छात्रा कार के नीचे आ गई। पीछे से ओमनी ने भी उसे रौंद दिया। छात्र की मौके पर मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी लोगों को हुई और पुलिस मामले की जांच में जुट गई। छानबीन के बाद हत्या में शामिल दोनों ही आरोपियों के साथ दोनों गाड़ियों को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications