उन्नाव HP गैस प्लांट आग: खाली करवाए गए आसपास के गांव, रोकी गई कई ट्रेनें

Recommended Video

    Unnao Gas Plant में लगी आग, Lucknow-Kanpur Highway जाम, खाली कराए गए गांव के गांव |वनइंडिया हिंदी

    उन्नाव। हिंदुस्तान पैट्रोलियम के दही चौकी प्लांट में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की खबर जंगल में आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। जिला प्रशासन ने अनाउंसमेंट करवाकर आसपास के गांवों को भी खाली करवा दिया। कानपुर लखनऊ को जाने वाले सभी ट्रेनें रोकी गई हैं। कानपुर में शताब्दी ट्रेन को रोक दिया गया है, गंगाघाट में पटना एक्सप्रेस और उन्नाव में एलटीटी, अजगैन और सोनिक में भी ट्रेनें रुकवा दी गई हैं। आग लगने की घटना में आधा दर्जन लोगों की झुलसने की खबर है, जिसमें हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारी भी शामिल हैं।

    unnao hp gas plant fire news and updates

    टैंकर का वॉल्व टूटने से हुई घटना

    हिंदुस्तान पैट्रोलियम के गैस प्लांट में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब गैस टैंकर का वॉल्व खोलते समय टूट गया। टैंकर की बॉडी से वॉल्व टूटने के साथ ही बड़ी मात्रा में गैस रिसाव शुरू हो गया। गैस रिसाव रोकने का गैस प्लांट कर्मचारियों द्वारा प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसी बीच गैस में आग लग गई और देखते देखते विकराल रूप ले लिया। ब्लास्ट होने से दहशत फैल गई। बाद में जानकारी मिली कि यह ब्लास्ट टायर के फटने से हुआ है। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। इसके बाद भी सावधानी बरती जा रही है। अभी-अभी राज्य आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची जो प्लांट के अंदर गई है।

    हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड गैस रिसाव के बाद लगी आग से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि आसपास की फैक्ट्रियों के अतिरिक्त गांव को भी खाली कराया गया है। देखने वाली बात यह है कि फैक्ट्री से लगी बाउंड्री के किनारे चारों तरफ एचपी गैस के ट्रकों में हजारों सिलेंडर लदे खड़े हैं। आग बढ़ने की स्थिति में सबसे पहले इन्हीं को नुकसान हो सकता है। इन सिलेंडरों तक आग एक लपट भी पहुंचती तो इससे भयावह हो सकती थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+