उन्नाव: सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान दो श्रमिकों की मौत, जहरीली गैस की चपेट में आने से हुआ हादसा
उन्नाव। यूपी क उन्नाव में गुरुवार को सेफ्टी टैंक साफ करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। इस घटना से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री प्रबंधन का कहना है कि इलेक्ट्रिक मोटर का तार खोलते समय श्रमिक टैंक में गिरे थे, जिससे उनकी मौत हुई है।

दही चौकी स्थित किंग्स इंटरनेशनल में गुरुवार सुबह अजगैन थाना के दौलतखेड़ा निवासी अनिल कठेरिया (23) पुत्र गणेश ईटीपी के टैंक की सफाई करने उतरा था। इस दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर वह टैंक के अंदर ही बेहोश हो गया। अनिल को बचाने के लिए माखी के पवई निवासी अनिल रावत (29) भी टैंक में उतर गया और बेहोश हो गया।
टैंक में दो श्रमिकों के बेहोश होने की जानकारी इमरजेंसी सायरन बजाया गया। इसके बाद दोनों को टैंक से बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications