घर के सामने खेल रहे 3 बच्चे अचानक हो गए गायब, परिवार में मचा कोहराम

Unnao news उन्नाव। यूपी के उन्नाव में घर के बाहर खेल रहे 3 बच्चे अचानक गायब हो गए। 25 मार्च को बच्चे खेलने के लिए घर से बाहर निकले जिसके बाद शाम तक वे वापस घर नहीं पहुंचे। परिवार वालों ने काफी खोजा लेकिन बच्चों का कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस से मदद मांगी। कोतवाली पुलिस ने तीनों बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर सोशल मीडिया का सहारा लिया। जिसमें उन्होंने बच्चे की खोज में मदद मांगी। तीनों बच्चों का परिवार काफी असहाय महसूस कर रहा है।

three children missing in unnao, police in search

यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है। सद्दाम (10) पुत्र सुनील उर्फ ठाकुर, सैफ (11) पुत्र जब्बार, शाहरुख (13) पुत्र अजीम जवाहर नगर के निवासी हैं। ये तीनों बच्चे घर के सामने खेल रहे थे उसी समय गायब हो गए। इस बात की जानकारी परिवार वालों को उस समय मिली, जब शाम को बच्चे खेल कर वापस नहीं आए। फिर परिवार ने बच्चों को खोजना शुरू किया। काफी प्रयास करने के बाद तीनों में से एक बच्चा भी नहीं मिला। बच्चों के न मिलने से तीनों ही परिवारों में कोहराम छा गया।

परिवार वाले किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं। सद्दाम, सैफ, शाहरुख के परिजन कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि विगत 25 मार्च को उपरोक्त तीनों बच्चे खेलने के लिए निकले थे। फिर वापस नहीं आए। इस संबंध में बातचीत करने पर सदर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि डीसीआरबी के माध्यम से आसपास के जिलों में भी समाचार फ्लेश करा दिया गया है। बच्चों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+