रिकॉर्ड तोड़ वोटों से जीते साक्षी महाराज, बोले- मोदी भारत के भाग्य विधाता हैं...

Unnao news, उन्नाव। साक्षी महाराज ने एक बार फिर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा-बसपा गठबंधन के अरुण कुमार शुक्ला उर्फ अन्ना महाराज को चार लाख से ज्यादा के अंतर से हराया है। कांग्रेस की पूर्व सांसद अन्नू टंडन को एक बार फिर तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। जीत के बाद साक्षी महाराज ने कहा कि मोदी भारत के भाग्य विधाता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को देव तुल्य करते हुए कहा कि यह उनकी जीत है।

Sakshi Maharaj historic victory in unnao seat

मतगणना की शुरुआत से ही साक्षी ने बनाई बढ़त

लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में उन्नाव में 29 अप्रैल को मतदान हुआ था। 23 मई को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होने के साथ ही भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज ने जो बढ़त बनाई, वह अंत तक बढ़ती चली गई। हजार, दो हजार, बीस हजार, पचास हजार, एक लाख की बढ़त बढ़ते-बढ़ते चार लाख को पार कर गई। अंत में साक्षी महाराज ने 400956 मतों से जीत हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया। साक्षी महाराज को 703507 वोट मिले, जबकि गठबंधन प्रत्याशी अरुण कुमार शुक्ला को 302551 मिले हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन को 185634 मिले हैं।

Sakshi Maharaj historic victory in unnao seat

रिजल्ट आते-आते मतगणना स्थल से खिसकने लगे अन्य प्रत्याशी

बता दें, मतगणना की शुरुआत होते ही पार्टी प्रत्याशियों की जो स्थिति सामने आई थी, वह अंत तक बनी रही। मतगणना शुरू होते ही सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी अरुण कुमार शुक्ला उर्फ अन्ना महाराज ने मतगणना स्थल पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, लेकिन कांग्रेस की प्रत्याशी अन्नू टंडन मतगणना स्थल पर नजर नहीं आई। मतगणना के बाद रिजल्ट सामने आते ही सपा-बसपा और कांग्रेस समर्थक मतगणना स्थल से खिसकने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+