समाजवादी पार्टी ने इस बाहुबली की पत्नी को दिया उन्नाव से टिकट, दो बार इलाहाबाद से रह चुकीं MLA

Unnao news, उन्नाव। समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन की तरफ से इलाहाबाद के बाहुबली नेता राजू पाल की पत्नी और दो बार इलाहाबाद से विधायक रह चुकीं पूजा पाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। पूजा पाल के प्रत्याशी बनाने के साथ ही तीनों प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। सांसद साक्षी महाराज का मुकाबला अब दो प्रमुख पार्टियों की प्रत्याशियों के साथ होगा।

pooja pal from samajwadi party to contest from unnao

गौरतलब है कांग्रेस से अन्नू टंडन की घोषणा पहले ही हो चुकी है। समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी प्राचीन मिश्रा ने बताया कि पूजा पाल 2007 और 2012 में इलाहाबाद से विधायक रह चुकी हैं उन्होंने विधानसभा चुनाव में अतीक अहमद को हराया था। पूजा पाल के विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शादी के 9 दिन बाद ही पूजा पाल के पति राजू पाल की हत्या कर दी गई थी जिसके बाद सड़कों पर जगह-जगह आक्रोश भड़क गया और सड़क पर उतर कर लोगों ने जमकर बवाल किया उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने राजू पाल को अपना प्रत्याशी बनाया उन्होंने अतीक अहमद को हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की।

pooja pal from samajwadi party to contest from unnao

दो दशक से ज्यादा बहुजन समाज में रहकर इलाहाबाद का प्रतिनिधित्व करने वाली पूजा पाल को बहुजन समाज पार्टी ने अनुशासन हीनता के आरोप में पार्टी से निकाल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+