उन्नाव: स्वतंत्रता दिवस पर दिए विज्ञापन में दिखे कुलदीप सेंगर, पंचायत चेयरमैन ने दी सफाई

उन्नाव। 73वें स्वतंत्रता दिवस पर उन्नाव रेप कांड के मुख्य आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर की फोटो एक अखबार को दिए विज्ञापन में दिखने के बाद से बवाल मचा हुआ है। वहीं, इसी बीच उन्नाव नगर पंचायत के अध्यक्ष ने कहा, 'वह हमारे क्षेत्र के विधायक हैं इसीलिए उनकी फोटो छपी है। जब तक वह हमारे विधायक रहेंगे हम उनकी फोटो लगा सकते है'। बता दें कि कुलदीप सिंह सेंगर पर दिल्ली कोर्ट ने प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंसिस ऐक्ट की एक और धारा लगा दी है।

Photo of Unnao rape accused MLA Kuldeep Singh Sengar seen in Independence Day

ऊगू नगर पंचायत की ओर से छपवाए गए सरकारी विज्ञापन पर चारों ओर से सवाल उठ रहे हैं। दरअसल इस विज्ञापन में ऊगू नगर पंचायत अध्यक्ष अनुज दीक्षित ने दुष्‍कर्म के आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर का फोटो बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ छपवा दिया है। प्रतिष्ठित हिन्‍दी अखबार में छपे इस सरकारी विज्ञापन में बीजेपी से निष्‍कासित किए जा चुके रेप के आरोपी एमएलए कुलदीप सिंह सेंगर की तस्‍वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्‍यमंत्री योगी और बीजेपी के अन्‍य वरिष्‍ठ नेताओं की तस्‍वीर के साथ लगी है। जो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। लोग इस विज्ञापन पर तमाम तरह के सवाल उठा रहे हैं।

इन विज्ञापनों में स्‍वच्‍छ भारत मिशन के तहत ऊगू को प्‍लास्टिक मुक्‍त करने और प्‍लास्टिक छोड़ने की अपील भी की गई है। वहीं रक्षाबंधन और जन्‍माष्‍टमी की शुभकामनाएं दी गई हैं। इस बारे में नगर पंचायत के अध्यक्ष अनुज दीक्षित ने दलील दी है कि कुलदीप सेंगर उनके इलाके के विधायक हैं। ऐसे में जब तक वे विधायक हैं तब तक उनकी तस्‍वीर विज्ञापनों में लगाई जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+